विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand विधानसभा चुनाव से पहले CM सोरेन का बड़ा एलान, इन विभागों में होगी भर्ती; अधिकारियों को इस बात पर हड़काया

Published: Thu, 13 Jun 2024 09:26 PM (IST)

Jharkhand Politics झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले सीएम चंपई सोरेन ने बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कई विभागों बहाली ...और पढ़ें

झारखंड के सीएम चंपई सोरेन। फोटो- जागरण
झारखंड के सीएम चंपई सोरेन। फोटो- जागरण

HighLights

  1. चंपई सोरेन ने बहालियों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  2. जेएसएससी को सितंबर तक 35 हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का टास्क
  3. मुख्यमंत्री ने कहा- पेपर लीक या अनियमितता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति में तेजी लाने को लेकर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने गुरुवार को विभागीय सचिवों और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने चल रही नियुक्ति प्रक्रियाओं में तेजी लाने तथा शीघ्र सभी रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए।

इतना ही नहीं, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नियुक्ति परीक्षाओं में कोई गड़बड़ी या अनियमितता न हो। पेपर लीक जैसी घटना भी न हो। उन्होंने ऐसे मामले आने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

मुख्यमंत्री ने बैठक में जेएसएससी द्वारा आयोजित होनेवाली विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आयोग कैलेंडर जारी कर उसी के अनुरूप परीक्षाएं आयोजित करे। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

ऐसे में सरकारी विभागों में जो भी रिक्तियां हैं और जिन पदों पर नियुक्ति की जानी है, उसकी प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नियुक्तियों में सरकार की नियुक्ति नियमावली और आरक्षण रोस्टर का सख्ती से पालन होना चाहिए। जो भी प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन हो, उसमें पूरी गोपनीयता और पारदर्शिता बरती जानी चाहिए।

35 हजार पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही

उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पेपर लीक जैसी घटनाएं होती है तो जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी। आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि लगभग 35 हजार पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है।

इनमें स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा के 1,868 पद, झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 153 पद, झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 921 पद, झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के 904 पद शामिल हैं। 

इसके अलावा, सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा इंटरमीडिएट स्तर के 11 हजार पद, सहायक आचार्य स्नातक स्तर के 15001 पद, महिला पर्यवेक्षिका के 488 पद, झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2025 पद और झारखंड पारा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2,532 पद सम्मिलित हैं।

मुख्यमंत्री ने इन सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया सितंबर महीने तक हर हाल में पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार आदि सम्मिलित हुए।

आरक्षी नियुक्ति के लिए शारीरिक जांच इसी माह

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक और जेएसएससी के अध्यक्ष से कहा कि झारखंड उत्पाद आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए 580 पद और झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के 4,919 पदों पर प्रक्रिया अविलंब शुरू की जाए।

पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि झारखंड उत्पाद आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण इसी माह शुरू हो जाएगा। इसकी प्रक्रिया पूरी होने पर सफल अभ्यर्थियों की सूची जेएसएससी को उपलब्ध करा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड उत्पाद सिपाही और झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षण में पारदर्शिता और निगरानी के लिए आधुनिक टेक्नोलाजी का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics : अचानक क्यों खफा हो गए नीतीश कुमार के ये खास मंत्री? आनन-फानन में बुलाई बैठक; फिर दे डाली चेतावनी

Samrat Chaudhary : अब आर-पार के मूड में सम्राट चौधरी, RJD और तेजस्वी यादव को दे दिया बड़ा संकेत; नए बयान से मची खलबली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।