यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हेमंत की मंइयां सम्मान योजना का BJP नेता ने लिया क्रेडिट, वोटिंग से पहले बोले- ये तो मेरी देन है और इसी कारण...
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा कहा कि यह सरकार ने कुछ काम नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि मंइयां सम्मान य ...और पढ़ें

HighLights
- मंइयां सम्मान योजना, शिक्षक-सिपाही भर्ती मेरी देन : चंपई सोरेन
- भाजपा नेता ने पीरटांड, पेटरवार में की जनसभा, विपक्ष पर निशाना साधा
जागरण टीम, पीरटांड़/कथारा। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को भाजपा की चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली आइएनडीआइए सरकार पर निशाना साधा। कहा- झारखंड की हेमंत सरकार ने कुछ काम नहीं किया। जो काम यह सरकार दिखा रही, वह मेरे कार्यकाल में हुआ। इसी कारण हमें सत्ता से हटाया गया।
चंपई ने कहा कि मंइयां सम्मान योजना, शिक्षक भर्ती, सिपाही भर्ती सब मेरी ही देन है। कोल्हान में भाजपा बहुमत से जीत चुकी है। उन्होंने पीरटांड़ के सोबरनपुर हटियाटांड़ व पेटरवार प्रखंड के सड़कटोला फुटबाल मैदान में सभा की। साथ ही, ललपनिया में पदयात्रा की।
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने जनता की आशा पर पानी फेर दिया। मेरे पांच माह का कार्यकाल इनके साढ़े चार साल से अच्छा रहा। शिक्षकों की बहाली होनी थी, लेकिन जेल से बाहर आते ही सत्ता की चाबी ले ली और बहाली रोक दी गई।
उन्होंने सोचा था कि राजनीति से संन्यास ले लें या दूसरा दल बनाएं, लेकिन लगा कि बेटी-माटी की रक्षा भाजपा ही कर सकती है। पीरटांड में भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी ने कहा कि अगर विधायक बनते हैं कि तो अपने अधूरे विकास कार्य को आगे बढ़ाएंगे।
खबरें और भी

प्रचार अभियान समाप्त होने के साथ ही लौटे भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ता
दूसरे चरण का प्रचार अभियान समाप्त होते ही भारतीय जनता पार्टी के प्रवासी कार्यकर्ताओं ने वापसी कर ली है। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा समेत कई विधायक, मध्यप्रदेश भाजपा के राजेंद्र दीक्षी, बिहार भाजपा के प्रमुख नेता दूसरे चरण की सीटों पर प्रचार में महीने भर से लगे थे।
स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ गांव से लेकर शहर तक घर-घर जाकर इन्होंने प्रचार अभियान चलाया। छत्तीसगढ़ भाजपा से जुड़े हेमंत पाणिग्रही पहले चरण से लेकर दूसरे चरण तक प्रचार विभाग में सक्रिय रहे। चुनाव अभियान से वापस जाते भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं ने झारखंड में पार्टी की सरकार बनने की उम्मीद जताई है।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व देशभर से प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव अभियान में सहयोग करने के लिए एक प्रदेश से दूसरी जगह पर भेजता है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के समय भी झारखंड में प्रचार करने आ चुके हैं।
प्रचार से लेकर पर्चा बांटने तक में सहयोग करते हैं प्रवासी कार्यकर्ता
भारतीय जनता पार्टी अपने चुनाव अभियान में बाहर से आए कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग लेती है। इसमें दूसरे राज्य से आए कार्यकर्ता अपने संगठन के बेस्ट प्रैक्टिस ( उपयोगी पद्धति) से स्थानीय नेतृत्व को अवगत कराते हैं।
बाहर से आए कार्यकर्ता प्रचार अभियान से लेकर मतदाता पर्ची बांटने तक में स्थानीय संगठन की मदद करते हैं। पड़ोस के बिहार के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं का स्थानीय स्तर पर संबंध भी होता है। इस रिश्तेदारी का भी चुनाव में खूब इस्तेमाल होता है।