विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: विधानसभा चुनाव में खेला नहीं होने देगी भाजपा! इन कद्दावर आदिवासी नेताओं पर चलेगी दांव

Published: Tue, 02 Jul 2024 02:17 PM (GMT+05:30)

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा लोकसभा चुनाव की गलतियों को नहीं ...और पढ़ें

अर्जुन मुंडा, सुदर्शन भगत, अरुण उरांव, गीता कोड़ा को उम्मीदवार बनाएगी भाजपा।
अर्जुन मुंडा, सुदर्शन भगत, अरुण उरांव, गीता कोड़ा को उम्मीदवार बनाएगी भाजपा।

HighLights

  1. प्रमुख आदिवासी नेताओं को विधानसभा चुनाव में उतारेगी भाजपा
  2. अर्जुन मुंडा, सुदर्शन भगत, अरुण उरांव, गीता कोड़ा को उम्मीदवार बनाने की तैयारी

राज्य ब्यूरो, रांची। विधानसभा चुनाव में आदिवासी सुरक्षित सीटों पर भाजपा अपने प्रमुख आदिवासी नेताओं को मैदान में उतारेगी। इनमें वो चेहरे भी शामिल होंगे, जिन्हें हाल ही के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। लोहरदगा से चुनाव हारे समीर उरांव और पूर्व सांसद सुदर्शन भगत दोनों को चुनाव लड़ाने की योजना है।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को कोल्हान से किसी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी बनाया जाएगा। उनकी पारंपरिक सीट खरसावां से अलावा दूसरी सीट के लिए भी विमर्श हो रहा है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी राजधनवार की सामान्य सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। चाईबासा से चुनाव हार चुकीं गीता कोड़ा को भी भाजपा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने की योजना बना चुकी है।

इसी तरह भारतीय पुलिस सेवा से त्यागपत्र देकर राजनीति में सक्रिय हुए अरुण उरांव को गुमला जिले की किसी सीट से प्रत्याशी बनाने की संभावना है।

आदिवासी सुरक्षित सीट पर बड़े नाम से होगा असर

मौजूदा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के पास मात्र दो आदिवासी सुरक्षित सीट से विधायक हैं। इनमें खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा और तोरपा से कोचे मुंडा शामिल हैं।

विधानसभा में जीत और राज्य में सरकार बनाने के लिए पार्टी ज्यादा से ज्यादा आदिवासी सुरक्षित सीटों पर जीत की योजना बना रही है।

संताल परगना में सीता सोरेन को अपने पाले में लाने से दुमका और जामा जैसी सुरक्षित सीटों पर भाजपा को बढ़त की उम्मीद है।

दुमका से पूर्व मंत्री लुईस मरांडी और पूर्व सांसद सुनील सोरेन दोनों की दावेदारी है। जुलाई में भाजपा अपने सभी प्रमुख नेताओं के विधानसभा सीट की घोषणा कर सकती है।

यह भी पढ़ें: इंटरनेट मीडिया पर झारखंड के इन दिग्गज नेताओं की धूम, कोई वीडियो बनवा रहा तो कोई गाना चुनने में व्यस्त

Hemant Soren: फिर सत्ता संभालेंगे हेमंत सोरेन? सभी विधायकों को आवास पर बुलाया गया, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।