Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Election 2024: अब संताल और कोयलांचल के रण में दिग्गजों की बारी, हेमंत और कल्पना की सीट पर खास नजर

    Updated: Thu, 14 Nov 2024 02:43 PM (IST)

    झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्पीकर रबींन्द्रनाथ महतो पूर्व म ...और पढ़ें

    पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सीएम हेमंत सोरेन।
    पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सीएम हेमंत सोरेन।

    HighLights

    1. 20 नवंबर को झारखंड में दूसरे चरण की 38 सीटों पर मतदान होगा।
    2. हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, सीता सोरेन और बाबूलाल मरांडी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
    3. दूसरे फेज में 11 पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2024) के लिए पहले चरण की 43 सीटों पर मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद अब दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव की बारी है। इस चरण में कुल 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। इनमें अधिसंख्य सीटें संताल प्रमंडल और कोयलांचल क्षेत्रों में स्थित हैं।

    इस चरण में वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्पीकर रबींन्द्रनाथ महतो, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, वर्तमान मंत्री इरफान अंसारी, हफीजुल हसन, दीपिका पांडेय सिंह, बेबी देवी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

    11 पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

    इसी चरण में 11 पूर्व मंत्रियों के भाग्य का भी निर्णय होगा, जिनमें हेमलाल मुर्मू, स्टीफन मरांडी, बसंत सोरेन, लुईस मरांडी, बादल, रणधीर कुमार सिंह, सुरेश पासवान, प्रदीप यादव, जेपी पटेल, मथुरा महतो तथा जलेश्वर महतो सम्मिलित हैं।

    सीता सोरेन और लुईस मरांडी की सीट पर नजर

    झामुमो छोड़कर भाजपा में गए लोबिन हेम्ब्रम, सीता सोरेन तथा बीजेपी छोड़कर JMM में गईं लुईस मरांडी के भाग्य का फैसला भी इस चरण में होगा। इस चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, भाई बसंत सोरेन पर भी निगाहें रहेंगी। इस चरण की 38 सीटों पर कुल 528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 472 पुरुष तथा 55 महिला हैं। गिरिडीह में एक जेंडर प्रत्याशी अश्विनी आंबेडकर भी चुनाव लड़ रही हैं।

    कुल 528 प्रत्याशियों में से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल से 73 प्रत्याशी हैं, जिनमें 60 पुरुष और 13 महिला हैं। मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय झारखंड की पार्टियों के 28 प्रत्याशियों के भी भाग्य का निर्णय होगा, जिनमें 23 पुरुष और पांच महिलाएं हैं।

    खबरें और भी

    दूसरे राज्यों की मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय पार्टियों ने 34 लोगों को प्रत्याशी बनाया है। उनमें 32 पुरुष और दो महिलाएं हैं। इस चरण के चुनाव में पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों ने कुल 136 प्रत्याशी हैं, जिनमें 126 पुरुष, नौ महिलाएं और एक प्रत्याशी ट्रांसजेंडर है। इस चरण में कुल 257 निर्दलीय प्रत्याशियों के भीा भाग्य का फैसला होगा। इनमें 231 पुरुष और 26 महिलाएं सम्मिलित हैं।

    18 नवंबर शाम पांच बजे तक होगा प्रचार

    अंतिम चरण की 38 सीटों पर 18 नवंबर शाम पांच बजे तक चुनाव प्रचार होगा। हालांकि जिन विधानसभा क्षेत्रों और मतदान केंद्रों पर शाम चार बजे तक ही मतदान होना है, वहां इस अवधि तक ही चुनाव प्रचार होगा। इस तरह, राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए चार दिनों का और समय मिलना है।

    इस दौरान इन विधानसभा क्षेत्रों में धुआधांर प्रचार होने की संभावना है। बताते चलें कि दोनों चरणों में पड़े वोटों की गणना 23 नवंबर को होगी।

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: 'स्टार प्रचारक लाकर भाजपा...', CM हेमंत सोरेन ने लोगों से कर दी बड़ी अपील

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Voting Percentage: गांवों, जंगलों और पहाड़ों में मुस्कुराया लोकतंत्र, 43 सीटों पर 65.27% मतदान