झारखंड विधानसभा में 25-26 नवंबर को SIR और खनिज कानून पर होगी चर्चा, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव
झारखंड विधानसभा 25 और 26 नवंबर को विशेष सत्र आयोजित करेगी, जिसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) और खान एवं खनिज ...और पढ़ें

25-26 नवंबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र।
HighLights
25-26 नवंबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र।
मतदाता सूची पुनरीक्षण और MMDR संशोधन पर चर्चा।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में 25 एवं 26 नवंबर को झारखंड विधानसभा के आयोजित होने वाले विशेष सत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 पर चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्ताव मिलने के बाद स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो ने उक्त दोनों तिथियों को सदन की बैठक बुलाने का आदेश जारी कर दिया। दाेनों दिन सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। सदन की यह बैठक मानसून सत्र के तहत ही होगी जो 11 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी।
विधानसभा सत्र के पहले दिन 25 नवंबर को एसआइआर तथा दूसरे दिन 26 नवंबर को एमएमडीआर संशोधन पर चर्चा हो सकती है। राज्य सरकार दोनों के विरुद्ध सदन में प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेज सकती है। बताते चलें कि राज्य सरकार लोकसभा में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक पारित होने के बाद से ही इसका विरोध कर रही है। इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रधानमंत्री को पत्र लिख चुके हैं।
राज्य सरकार का कहना है कि इस संशोधन से सरकार खनिज पर सेस नहीं ले सकेगी, जिससे राज्य में मंइयां सम्मान योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाएं बंद हो जाएंगी। राज्य सरकार ने कई मंचों पर इसका विरोध किया है। इस संशोधन के विरोध में झामुमो और कांग्रेस की ओर से अलग-अलग आंदोलन भी चलाया जा रहा है। वहीं, एसआइआर के विरोध में सबसे अधिक कांग्रेस मुखर है।
एमएमडीआर संशोधन से पड़नेवाले इन प्रभावों पर होगी चर्चा
-राज्य के वित्तीय हितों पर प्रभाव
-राज्य की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रभाव
-खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर प्रभाव
-संघीय ढांचे पर प्रभाव
यह भी पढ़ें- काली पूजा की रात किसी घर नहीं बनता चावल: झारखंड के मलूटी गांव में 'लुची-माछेर झोल' की है अनोखी परंपरा
यह भी पढ़ें- झारखंड के 24 जिलों के लिए एक ही फूड टेस्टिंग लैब, जांच रिपोर्ट आने में लग रहा एक महीना