यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Bandh: रांची में दिखने लगा बंद का असर, हिरासत में लिए गए संजय सेठ समेत कई BJP नेता
झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को भाजपा और अन्य विपक्षी दलों की ओर से बुलाए गए बंद का असर दिखने लगा। बता दें कि बुधवार को भाजपा नेता और पूर्व जिल ...और पढ़ें

HighLights
- रांची में बीजेपी नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया
- केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी प्रदर्शन में भाग लिया
जागरण टीम, रांची। Jharkhand News: रांची के कांके थाना क्षेत्र में बुधवार को जिला परिषद के पूर्व सदस्य अनिल महतो टाइगर की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या करने के बाद आज झारखंड बंद बुलाया गया है। अब इसका असर रांची में दिख रहा है जहां भाजपा नेताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। विरोध कर रहे नेताओं को अब हिरासत में ले लिया गया है। वहीं अब हिरासत में रखे नेताओं से मिलने के लिए नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता बाबू लाल मरांडी पहुंचे हैं।
केंद्रीय रक्षा राज मंत्री संजय सेठ ने किया प्रदर्शन
केंद्रीय रक्षा राज मंत्री संजय सेठ रांची में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में पिस्का मोड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धरना पर बैठे। उन्हें भी हिरासत में लिया गया।
.jpg)
संजय सेठ का विरोध प्रदर्शन
मृतक अनिल टाइगर के काके स्थित अवास गार्गी पर शव रखा हुआ है , शव के पास बैठे परिजन

बीजेपी नेताओं को हिरासत में लिया गया

विधानसभा गेट के बाहर प्रदर्शन
जेएलकेएम समर्थकों ने किया चाकुलिया धालभूमगढ़ मार्ग को जाम
रांची के भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद टाइगर अनिल महतो की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या के विरोध में गुरुवार को स्थानीय जेएलकेएम समर्थकों ने चाकुलिया धालभूमगढ़ मुख्य सड़क को 3 घंटे तक जाम कर दिया। इस दौरान पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल तथा जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।
अचानक सड़क जाम होने से बड़ी संख्या में यात्री एवं मालवाहक वाहन जाम में फंस गए तथा लोग परेशान होते रहे। मौके पर सड़क पर उतरे जेएलकेएम कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर राज्य सरकार के विरोध में नारे लगाते रहे।
खबरें और भी
सड़क जाम का नेतृत्व कर रहे पार्टी के युवा मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष शंखदीप महतो ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो द्वारा आहूत झारखंड बंद के समर्थन में चाकुलिया धालभूमगढ़ मुख्य सड़क को जाम किया गया है।
शंखदीप ने कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज झारखंड राज्य में झारखंडी ही सुरक्षित नहीं है। राज्य की राजधानी में दिन दहाड़े भरे बाजार में गोली मारकर हत्या की जा रही है। इसमें झारखंड प्रशासन की नाकामी साफ झलक रही है।
जेएलकेएम पार्टी झारखंड सरकार से जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने एवं उचित कानूनी करवाई की मांग करती है। सड़क जाम करने वालों को समझाने चाकुलिया थाना के पुलिस पदाधिकारी कविंद्र कुमार पोद्दार दलबल के साथ पहुंचे।
पुलिस पदाधिकारी से वार्ता के बाद दोपहर करीब एक बजे आंदोलनकारियों ने सड़क जाम खत्म कर दिया। मौके पर केंद्रीय युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शंखदीप महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुफल महतो, अनिर्बान सिंहरॉय, वासुदेव महतो, दुर्गापद घोष, प्रमोद महतो, कमल महतो, समीर महतो, सचिन महतो, ज्योतिर्मय महतो, विक्की महतो, चित्तरंजन महतो, प्रदीप महतो, राजकिशोर महतो, मुकेश महतो आदि उपस्थित थे।
