Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: CM हेमंत सोरेन ने मुंबई में झारखंड भवन की रखी आधारशिला, कुछ ऐसा होगा बिल्डिंग का प्रारूप; देखें PHOTO

    Updated: Mon, 14 Oct 2024 07:43 PM (IST)

    मुंबई में बनने वाला झारखंड भवन बेहद खास होगा। भवन के गुंबद और दीवारों पर सोहराई कला अंकित होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को भवन की आधारशिला र ...और पढ़ें

    हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा मुंबई का झारखंड भवन।
    हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा मुंबई का झारखंड भवन।

    HighLights

    1. नवी मुंबई के वाशी में हुआ बहुप्रतीक्षित झारखंड भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास
    2. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रखी आधारशिला, सात मंजिला भवन बनेगा

    राज्य ब्यूरो, रांची। मुंबई में बनने वाला झारखंड भवन अनूठा होगा। भवन के गुंबद और दीवारों पर सोहराई कला अंकित होगा। सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भूमि पूजन और भवन की आधारशिला रखी तो मुंबई में रह रहे प्रवासियों की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हुई।

    नवी मुंबई के वाशी में बनने वाले इस सात मंजिला भवन में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के लिए वीवीआईपी सुइट्स, डीलक्स कमरे, प्रदर्शनी हॉल, सेमिनार हॉल, व्यायामशाला, भोजन क्षेत्र, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ छत पर उद्यान, वर्षा जल संचयन आदि की सुविधा होगी।

    भवन को झारखंडी पुट देने के लिए पारंपरिक सोहराई पेंटिंग से सजाया जाएगा। यह भवन झारखंड से मुंबई इलाज के लिए आने वाले मरीजों को रियायती दरों पर आवास उपलब्ध कराकर उनकी सेवा भी करेगा।

    झारखंड के प्रवासी मजदूरों के अग्रणी गैर सरकारी संगठन झारखंडी एकता संघ ने पिछले 20 वर्षों से झारखंड सरकार के समक्ष इस मांग को लेकर अपने निरंतर प्रयासों से इस सपने को संभव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष फिरोज आलम, सचिव संतोष कुमार तथा प्रमुख सदस्यों में ताजुद्दीन अंसारी, विनोद प्रसाद, राजेंद्र शर्मा, सदरुल शेख, असगर खान, काशिफ उल्लाह, सलीम अंसारी, कैलाश मंडल, तौफिक अंसारी, मुस्तकीम अंसारी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    सभी ने राज्य सरकार के पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। संघ मुंबई में झारखंड के प्रवासियों की सेवा में सदैव तत्पर रहता है। कोरोना काल में संघ के सदस्यों ने उल्लेखनीय कार्य किया।

    यह भी पढ़ें: झारखंड में आजसू और जेडीयू को कितनी सीटें देगी भाजपा? हिमंत सरमा ने किया एलान; चिराग की पार्टी पर कही ये बात

    BJP सांसद कालीचरण सिंह को देखने रिम्स पहुंचे हेमंत सोरेन

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को रिम्स पहुंचे। यहां उन्होंने कार्डियोलाजी विभाग में इलाजरत चतरा के भाजपा सांसद कालीचरण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनसे बातचीत कर कुशलक्षेम पूछा।

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री ने रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती गुवा गोलीकांड के शहीद वंशज (पश्चिमी सिंहभूम जिले के नुवामुंडी निवासी) दुरगुरिया सिरका के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली तथा उनसे बातचीत कर उनका हालचाल जाना।

    मुख्यमंत्री ने सांसद कालीचरण सिंह एवं शहीद वंशज दुरगुरिया सिरका के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री ने इलाजरत अन्य मरीजों से भी मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम पूछा।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि रिम्स प्रबंधन पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदान करे।

    मुख्यमंत्री ने उपस्थित चिकित्सकों को सभी मरीजों का बेहतर इलाज एवं जरूरी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

    यह भी पढ़ें: Hemant Soren : झारखंड में ही होगा सभी क्रिटिकल बीमारियों का इलाज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया भरोसा