Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल में भाजपा की बड़ी तैयारी: एक विधायक के जिम्मे एक विधानसभा, सांसद करेंगे कार्यक्रमों का समन्वय

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 08:26 PM (GMT+05:30)

    Assembly election 2026 झारखंड भाजपा के विधायक और सांसद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के ...और पढ़ें

    झारखंड भाजपा के विधायक-सांसद बंगाल चुनाव प्रचार में उतरेंगे मैदान में। (फोटो: फाइल)

    झारखंड भाजपा के विधायक-सांसद बंगाल चुनाव प्रचार में उतरेंगे मैदान में। (फोटो: फाइल)

    HighLights

    1. झारखंड भाजपा विधायक-सांसद बंगाल चुनाव प्रचार में लगेंगे।

    2. पूर्व मुख्यमंत्री सहित बड़े नेता महीने भर बंगाल में रहेंगे।

    3. बांग्लाभाषी नेताओं व कार्यकर्ताओं की बंगाल में विशेष मांग है।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड भाजपा के सभी विधायकों और सांसदों को बंगाल विधानसभा के चुनाव प्रचार में लगाया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश संगठन से इसके लिए पूरी तैयारी करने को कहा है।

    रामनवमी के बाद झारखंड भाजपा के सभी बड़े नेताओं को बंगाल प्रवास पर जाना है। राज्य के भाजपा विधायकों को बंगाल के एक-एक विधानसभा में जनसंपर्क और स्थानीय कार्यकर्ताओं के सहयोग में लगने को कहा गया है।

    जबकि सांसदों के पास केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रम का समन्वय और जिला स्तर पर प्रचार अभियान चलाने में मदद करने का काम दिया गया है।

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बंगाल में रहकर वहां के संगठन और केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों पर अभियान की देखरेख कर रहे हैं।

    धनबाद, बोकारो, दुमका, रांची और जमशेदपुर में पार्टी ने काल सेंटर बनाया है। यहां से बंगाल के सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रचार अभियान की निगरानी की जा रही है।

    भाजपा के बांग्लाभाषी नेताओं की बंगाल में है डिमांड

    झारखंड में बड़ी संख्या में बांग्लाभाषी लोग रहते हैं। प्रदेश भाजपा में भी कई बांग्लाभाषी नेता हैं। बंगाल भाजपा ने इन्हें जमीनी प्रचार के लिए भेजने का अनुरोध किया है। नाला के पूर्व विधायक सत्यानंद झा बाटुल को आसनसोल-दुर्गापुर के दस विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार में लगाया गया है।

    दुमका जिला भाजपा के नेताओं को भी बर्दवान जिले में प्रचार अभियान में लगाया गया है। झारखंड और बिहार भाजपा के कई नेताओं को क्लस्टर स्तर की जिम्मेदारी दी गई है।राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा महीने भर पहले से बंगाल में प्रवास कर प्रचार कर रहे हैं।

    प्रदेश संगठन महामंत्री भी रहेंगे बंगाल में

    झारखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी रामनवमी के बाद बंगाल में रहेंगे। संगठन महामंत्री झारखंड के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ प्रचार अभियान और स्थानीय आवश्यकताओं की देखरेख करेंगे।

    प्रदेश भाजपा के मोर्चा और प्रकोष्ठ के नेताओं को भी बंगाल चुनाव के प्रचार अभियान में लगाया जाएगा।