यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Politics: विधानसभा सत्र के तीसरे दिन भी जबरदस्त हंगामा, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर हुई तीखी बहस
Jharkhand Monsoon Session 2024 झारखंड विधानसभा सत्र के तीसरे दिन भी जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस नेता प्रदीप यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हेम ...और पढ़ें

HighLights
- हेमंत सोरेन के खिलाफ दर्ज किया गया मनगढ़ंत केस: प्रदीप यादव
- कहा- भाजपा नेताओं को कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए
जागरण टीम, रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन भी हंगामेदार रहा। सदन में अपनी बात रखते हुए कांग्रेस विधायक दल के उपनेता प्रदीप यादव ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। प्रदीप यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन के खिलाफ मनगढ़ंत केस को लेकर भाजपा नेताओं को कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ईडी की हेमंत सोरेन के खिलाफ कार्रवाई मनगढंत केस पर आधारित थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से भी यह प्रमाणित हो गया है कि हेमंत सोरेन बेकसूर हैं। इस कृत्य से झारखंड का महत्वपूर्ण समय नष्ट हुआ है। भाजपा नेताओं को इसपर माफी मांगनी चाहिए।
आसन के पास पहुंचे सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायक
इस बीच, भाजपा विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। इस दौरान, भाजपा और सत्तापक्ष के विधायक आसन के सामने आ गए।
जोरदार हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को साढ़े बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है।
साढ़े बारह बजे एक बार फिर कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन हंगामे के बीच एक बार फिर कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा
गेट के बाहर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन
विधानसभा की कार्यवाही के पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा के गेट के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों का आरोप है कि राज्य की डेमोग्राफी में तेजी से बदलाव हो रहा है, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
हेमं सरकार पर हमलावर है भाजपा
बता दें कि मानसून सत्र के पहले दिन से ही भाजपा हेमंत सरकार पर हमलावर है। हंगामे की बीच सदन का चलना मुश्किल हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष को सत्र के दौरान कई बार कार्यवाही को लंबे समय के लिए स्थगित करना पड़ रहा।
खबरें और भी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची परिसर में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावपूर्ण विदाई दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद शनलिन सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन मौजूद रहे।

हेमंत सोरेन के साथ राज्य के मुख्य सचिव एल. खियांग्ते, डीजीपी अनुराग गुप्ता, प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग वंदना दादेल सहित राज्य सरकार के अन्य वरीय पदाधिकारीगणों ने भी उन्हें सप्रेम विदाई दी। राज्यपाल यहां से महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए जहां वे राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।