Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड विधानसभा में JPSC-JSSC मुद्दे पर बीजेपी विधायकों ने मास्क पहनकर किया प्रदर्शन, मानसून सत्र हुआ स्थगित

    By Neeraj AmbasthaEdited By: Nishant Bharti
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 12:16 PM (IST)

    रांची में JPSC और JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन भाजपा विधायकों ने JPSC-JSSC मुद्दों पर म ...और पढ़ें

    बीजेपी विधायकों ने मास्क पहनकर किया प्रदर्शन

    बीजेपी विधायकों ने मास्क पहनकर किया प्रदर्शन

    HighLights

    1. झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र गुरुवार को शुरू हुआ।

    2. भाजपा विधायकों ने JPSC-JSSC मुद्दों पर मास्क पहनकर प्रदर्शन किया।

    3. शोक प्रस्ताव के बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

    राज्य ब्यूरो, रांची। राजधानी रांची में जारी JPSC और JSSC के अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र गुरुवार को प्रथम दिन शुरू हुआ। सत्र की शुरुआत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और सत्र के सफल, गरिमामय एवं सार्थक संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।

    सदन में भाजपा के विधायक मास्क लगाकर पहुंचे। मास्क पर लिखा था – “न्याय चाहिए, धोखा नहीं। जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराओ।” भाजपा विधायक खड़े होकर जेपीएससी का मामला उठा रहे थे। इसी बीच स्पीकर का संबोधन भी शुरू हुआ।

    WhatsApp Image 2026-08-06 at 11.39.08 AM

    सदन में संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बजट सत्र के दौरान सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों पर एक्शन टेकेन रिपोर्ट (एटीआर) पेश की। शोक प्रस्ताव के बाद विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

    यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC Protest: रांची में 13वें दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी, पुलिस बहाली के अभ्यर्थियों का मिला साथ


    खबरें और भी