यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand में फ्लोर टेस्ट से पहले BJP के साथ हो गया 'खेला', इस दिग्गज नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा
BJP State Spokesperson Kunal Shadangi Resigned पूर्व विधायक व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी की भाजपा से अपना इस्तीफा दे दिया है। त्यागपत्र में ...और पढ़ें

HighLights
- पूर्वी सिंहभूम जिले की समस्याओं के प्रति पार्टी नेतृत्व के उदासीन रवैये को बताया वजह
- पिछले महीने पार्टी में अपने पद से भी दे दिया था इस्तीफा
जागरण संवाददाता, रांची। भाजपा नेता और पूर्व प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा (Kunal Shadangi Resigned) दे दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को प्रेषित पत्र में उन्होंने लिखा है कि पूर्वी सिंहभूम जिले की समस्या को वो लगातार उठाते रहे हैं। पार्टी का प्रदेश नेतृत्व इस मामले में उदासीन है।
ये बताई इस्तीफे की वजह
उन्होंने संगठन के आंतरिक अनुशासन के साथ युवाओं के मुद्दे पर भी पार्टी के मौन रहने को इस्तीफे की वजह बताया है। पत्र में कुणाल षाडंगी ने लिखा है कि पिछले दिनों पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता पद उन्होंने छोड़ा था। इसके बाद भी पार्टी ने उनके उठाए गए मुद्दों पर संज्ञान नहीं लिया।
अब उन्हें लगता है कि भाजपा में रहकर पूर्वी सिंहभूम जिले की समस्याओं का हल वो नहीं निकाल सकते हैं। भाजपा की कार्यशैली से असहमति जताते हुए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से अपना इस्तीफा स्वीकार करने को कहा है। बीते महीने षाडंगी ने पार्टी में अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया था।
#जय_जगन्नाथ #जय_हिंद #जय_झारखंड 🙏 pic.twitter.com/vZgY7Hd1Uq
— Kunal Sarangi 🇮🇳 (@KunalSarangi) July 7, 2024
झामुमो के रहे हैं विधायक
बता दें कि कुणाल षाडंगी जमशेदपुर संसदीय सीट से भाजपा के दावेदारों में सम्मिलत थे और वे बहरागोड़ा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक भी रहे हैं।
साल 2019 में उन्होंने भाजपा ज्वॉइन की थी और उसी साल हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा की टिकट पर बहरागोड़ा से हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढे़ं-
इधर PM Modi की झारखंड में चल रही थी सभा, उधर पार्टी के दिग्गज नेता ने दे दिया इस्तीफा