Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Election 2024: प्रमंडलों में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालेगी भाजपा, प्रत्याशियों के लिए होगी रायशुमारी

    Updated: Tue, 03 Sep 2024 04:07 PM (GMT+05:30)

    झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी प्रमंडलों में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालेगी। यात्रा में झारखंड के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोद ...और पढ़ें

    झारखंड विधानसभा के मद्देनजर बीजेपी परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालेगी। सांकेतिक तस्वीर
    झारखंड विधानसभा के मद्देनजर बीजेपी परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालेगी। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. भाजपा चुनाव समिति की बैठक में प्रचार अभियान के आरंभ की बनी विस्तृत योजना
    2. मंडल के कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से प्रदेश नेतृत्व तय करेगा विधानसभा के लिए प्रत्याशी का नाम

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक सोमवार को हुई। इसमें विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले प्रमंडलों में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। परिवर्तन यात्रा के प्रारंभ के लिए केंद्रीय नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा।

    इसके साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया भी पार्टी शुरू करेगी। मंडल स्तर के पार्टी पदाधिकारी रायशुमारी में हिस्सा लेंगे और प्रत्याशी के नाम पर अपनी राय देंगे। परिवर्तन यात्रा में पार्टी झारखंड में सरकार बनाने के लिए अपने दावे और हेमंत सोरेन सरकार की असफलता को लोगों के सामने रखेगी।

    जनता से राय ली जाएगी

    परिवर्तन संकल्प यात्रा में जनता की राय और सुझाव भी मांगे जाएंगे। इनके आधार पर पार्टी अपने चुनाव प्रचार को दिशा देगी। इस यात्रा के जरिए झारखंड के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में किए गए कामों की भी चर्चा होगी।

    चुनाव समिति की बैठक में कौन-कौन शामिल हुआ?

    चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, नीलकंठ सिंह मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदीप वर्मा, दीपक प्रकाश, आदित्य साहू व अन्य नेता शामिल हुए।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 'नौकरी के नाम पर मौत बांट रही सरकार', झारखंड में BJP नेता अमर बाउरी का करारा हमला; CM हेमंत से कर दी बड़ी मांग

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Excise Constable: झारखंड में लगातार मौत की घटनाओं के बाद उत्पाद सिपाहियों की बहाली स्थगित, बदलेगी नियमावली