यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand: 'शुरू में लग रहा था...', बजट के बाद मंईयां सम्मान योजना को लेकर हेमंत के मंत्री ने बताई अंदर की बात
झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बजट को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक और जनकल् ...और पढ़ें

HighLights
- इरफान अंसारी ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच की सराहना
- इरफान अंसारी ने मंईयां सम्मान योजना पर भी खुलकर दी प्रतिक्रिया
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार ने स्वास्थ्यमंत्री डा. इरफान अंसारी ने बजट को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच बताया है।
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी है। इरफान अंसारी ने कहा कि यह बजट राज्य की दिशा और दशा बदलने वाला है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच और जनहितैषी नीतियों का यह प्रतिबिंब है, जिसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।
मंत्री ने कहा कि शुरुआत में लग रहा था कि मंईयां सम्मान योजना के लिए अन्य विभागों के बजट में कुछ कटौती हो सकती है, लेकिन मुख्यमंत्री ने संतुलित बजट प्रस्तुत कर यह साबित कर दिया कि हर वर्ग की भलाई प्राथमिकता है।
उन्होंने मुख्यमंत्री को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बजट झारखंड के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और जनता को समृद्धि व खुशहाली प्रदान करेगा।
सीएम की बजट पर प्रतिक्रिया
- हेमंत सोरेन ने कहा कि किसी पर कोई बोझ नहीं डाला गया। इसके बावजूद सरकार अपने कामों को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाए, इसका प्रविधान किया गया है। राज्य का पूंजीगत व्यय बढ़ा है।
- आप देख रहे हैं कि सोशल सेक्टर में काम हो रहा है। यह सबको जोड़ने वाला बजट है। जो छूटेंगे, उनके लिए आने वाले दिनों में प्रविधान करेंगे।
- झारखंड पिछड़ा राज्य होते हुए भी अपनी वित्तीय अवस्था को लगातार मजबूती प्रदान कर रहा है। कई पैमाने पर यह विकसित राज्यों के समकक्ष है।
झामुमो ने बताया बेहतरीन बजट
सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य सरकार के बजट को बेहतरीन बताया है। महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार ने अपने चुनावी वादों को प्राथमिकता दी है।
इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार, कृषि क्षेत्र में सुधार, महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए ढ़ेर सारे फैसले लिए गए हैं।
शिक्षा क्षेत्र में सरकार ने कौशल विकास, कानूनी शिक्षा और छात्रों के लिए नए अवसर देने की योजनाएं बनाई हैं तो इसके दूरगामी परिणाम होंगे।
सरकार की योजना युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए पर्यटन क्षेत्र को उद्योग से जोड़ने की है। महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना का बजटीय प्रविधान किया गया है। बुर्जुर्गों को भी विशेष सहायता दी जाएगी।
उन्होंने यह बताया कि किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाएं बनाई है। पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने के लिए विशेष फंड का गठन सरकार करेगी।
बजट झारखंड की जनता की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करता है। यह राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यह भी पढ़ें-
Maiya Samman Yojana: अब तो बजट भी आ गया, मंईयां सम्मान योजना की किस्त कब आएगी? सरकार ने दिया अपडेट
हेमंत सरकार ने छात्रों को दी बड़ी सौगात, खुलेंगी 26 नई यूनिवर्सिटी-कॉलेज; बनेगा एजुकेशन हब