Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Medical College in Jharkhand: धनबाद, देवघर समेत 6 शहरों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा

    Updated: Fri, 28 Feb 2025 12:03 PM (IST)

    झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बजट सत्र के दौरान कई बड़े एलान किए हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य के 6 शहरों - धनबाद देवघर खूंटी गिरिडीह जाम ...और पढ़ें

    झारखंड के 6 शहरों में खोले जाएंगे मेडिकल कॉलेज (जागरण)
    झारखंड के 6 शहरों में खोले जाएंगे मेडिकल कॉलेज (जागरण)

    HighLights

    1. झारखंड के मेडिकल छात्रों को राज्य सरकार की तरफ से मिली बड़ी सौगात
    2. झारखंड सरकार का 6 शहरों में मेडिकल कॉलेज खोलने का एलान

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand News: झारखंड में बजट सत्र के दौरान कई बड़ी घोषणाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य के युवाओं के हक में फैसला लेते हुए बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड के 6 शहरों में मेडिकल कॉलेज तो 5 शहरों में सुपर स्पेशियलिस्ट अस्पताल की स्थापना होगी।

    झारखंड के इन 6 शहरों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज

    झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि धनबाद, देवघर, खूंटी, गिरिडीह, जामताडा तथा जमशेदपुर में पीपीपी मोड पर मेडिकल कालेज खोले जाएंगे। इन मेडिकल कॉलेज के खुलने से यहां के लाखों युवाओं को फायदा होगा। यहां तक कि बाहर के राज्यों के छात्रों की भी पढ़ाई हो सकेगी।

    झारखंड के 5 शहरों में सुपर स्पेशियलिस्ट अस्पताल की स्थापना

    झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि धनबाद, जामताडा, देवघर, हजारीबाग तथा गोड्डा में सुपर स्पेशियलिस्ट अस्पताल की स्थापना की जाएगी। इस अस्पताल के खुलने से मरीजों की परेशानी दूर होगी साथ ही दूसरे अन्य अस्पतालों का भार कम होगा।