Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PHOTOS: Jharkhand Budget Session: झारखंड विधानसभा में तृतीय अनुपूरक बजट पेश, JSSC पेपर लीक पर भिड़े विधायक

    Updated: Fri, 23 Feb 2024 02:25 PM (IST)

    Jharkhand Assembly Budget Session झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज पहला दिन था। भाजपा विधायकों के हंगामे के बीच आज सदन की कार्यवाही शुरू हुई। चंपई सो ...और पढ़ें

    झारखंड विधानसभा के स्‍पीकर रवीन्द्र नाथ महतो की फोटो।
    झारखंड विधानसभा के स्‍पीकर रवीन्द्र नाथ महतो की फोटो।

    HighLights

    1. वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने पेश किया 81 करोड़ 03 लाख रुपये का अनुपूरक बजट।
    2. पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन करते दिखे भाजपा विधायक।
    3. पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन नहीं हुए शामिल।

    राज्‍य ब्‍यूरो, रांची। Jharkhand Assembly Budget Session: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज पहला दिन था। यह दो मार्च के लिए निर्धारित है। आज चंपई सोरेन की सरकार के वित्त मंत्री रामेश्‍वर उरांव ने चालू वित्तीय वर्ष का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया।  वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने 4981 करोड़ 03 लाख रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। सोमवार को वाद - विवाद के बाद इसे पारित कराया जाएगा। 

    भाजपा विधायकों ने सरकार को घेरा

    इस दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले विधानसभा परिसर में भाजपा के विधायक हंगामा करते नजर आए। गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में ही तय हो गया था कि जेएसएससी में हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे को सदन में जोरशोर से उठाया जाएगा और हुआ भी कुछ ऐसा ही।

    भाजपा विधायक हाथों में तख्तियां लेकर स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते दिखे।

    पेपर लीक की सीबीआई जांच कराने की मांग

    इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही भाजपा विधायकों ने सरकार विरोधी नारे लगाए, आसन के समक्ष पहुंचकर भी हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के सारे अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। राज्य सरकार ने कदाचार रोकने के लिए हाल ही में कानून बनाया है। इसके बाद भी इतनी बड़ी चोरी हो गई। लाख - लाख रुपये में प्रश्नपत्र बिके हैं। सरकार इसकी सीबीआई जांच कराए।

    प्रदीप यादव ने दी सफाई

    इस पर विधायक प्रदीप यादव ने कहां कि पेपर लीक की यह पहली घटना नहीं है। देश में यह 43वीं घटना है। उत्तर प्रदेश की बुलडोजर सरकार में भी ऐसा हुआ है। इसमें बड़ा गिरोह काम कर रहा है। निश्चित रूप से इसमें कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन ये (भाजपा) किसान आंदोलन पर चुप हैं। इस विधानसभा से प्रस्ताव पास होना चाहिए कि सदन किसानों के साथ है। 

    खबरें और भी

    सरकार से सवाल-जवाब करने को भाजपा तैयार

    गुरुवार को हुई बैठक में विपक्ष भाजपा ने यह तय कर लिया है सत्र के सातों दिन भाजपा सरकार से बजट के प्रविधानों को लेकर सवाल-जबाव करेगी।

    चंपई सोरेन की सरकार के पहले बजट के हिसाब-किताब पर इनकी पैनी नजर रहेगी। इतना ही नहीं, बजट सत्र में पिछली हेमंत सोरेन सरकार की योजनाओं और उसमें खर्च हुई राशि का भी हिसाब मांगेगी।

    हेमंत सोरेन नहीं हुए शामिल

    इधर, बजट सत्र में जमीन घोटाला मामले में ईडी के हाथों गिरफ्तार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शामिल होने का मौका नहीं मिला। ईडी कोर्ट ने बजट सत्र में शामिल होने के लिए उनकी ओर से दाखिल याचिका गुरुवार को निरस्त कर दी। हेमंत सोरेन ने ईडी कोर्ट के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर आज जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में सुनवाई होनी है। 

    यह भी पढ़ें: अब होटवार जेल में नहीं रहेंगे हेमंत... पूर्व सीएम के लिए नए ठिकाने की तलाश, इस वजह से किए जाएंगे शिफ्ट

    यह भी पढ़ें: 'पुलिस ने पीट-पीटकर मार डाला...' थाने में कैदी के फांसी लगाने पर पिता ने दिया बयान, चोरी के संदेह में होनी थी पूछताछ