Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज राज्य कैबिनेट की बैठक, एक दर्जन प्रस्ताव तैयार

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 07:02 AM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें दस प्रस्तावों पर सहमति अपेक्षित है। वहीं, राज्य सरकार हज यात्र ...और पढ़ें

    फाइल फोटो

    फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गुरुवार को राज्य कैबिनेट की बैठक है। इस बैठक को लेकर तैयारियां की जा रही हैं और सभी मंत्रियों को सूचित कर दिया गया है। देर रात तक मिली सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री की सहमति के लिए दस प्रस्ताव सीएमओ भेजे गए थे। शेष प्रस्ताव गुरुवार को भेजे जाएंगे।

    राज्य ब्यूरो, रांची। हज की तैयारियों को लेकर झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य स्तर पर कमर कस ली है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एवं झारखंड हज कमेटी के अध्यक्ष डा. इरफान अंसारी पांच फरवरी को राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जनों के साथ एक आपात और महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। यह बैठक प्रातः 11 बजे आयोजित होगी, जिसमें हज यात्रियों के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन प्रक्रिया को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

    बैठक में हज पर जाने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच, अनिवार्य टीकाकरण और उससे जुड़ी समय सारणी पर चर्चा की जाएगी। जानकारी के अनुसार हज के अंतर्गत झारखंड से लगभग 1670 हज यात्रियों के जाने का प्रस्ताव है। तय समय सारणी को देखते हुए सात फरवरी तक सभी हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग पूरी करना अनिवार्य है, ताकि आठ फरवरी से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के शुरू की जा सके।

    स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि मेडिकल स्क्रीनिंग, वैक्सीनेशन और वीजा प्रक्रिया एक-दूसरे से जुड़ी हुई और बेहद संवेदनशील है। ऐसे में किसी भी स्तर पर देरी हज यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभागीय समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    सिविल सर्जनों को मिलेंगे स्पष्ट निर्देश

    बैठक में सभी सिविल सर्जनों को एकरूप और स्पष्ट गाइडलाइन जारी करने की योजना है, ताकि जिलों में प्रक्रिया समान रूप से लागू हो सके। प्रत्येक जिले में जिला नोडल पदाधिकारी नामित किए जाएंगे, जो मेडिकल स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन कार्य की निगरानी करेंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि हज यात्रियों को जांच और टीकाकरण के दौरान प्राथमिकता, सहयोग और सम्मानजनक व्यवस्था मिले।

    स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार हज पर जाने वाले हाजियों को बेहतर, सुचारु और सम्मानजनक सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हज यात्रियों को किसी भी स्तर पर असुविधा, अव्यवस्था या परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेगा।