विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Cabinet Minister: हेमंत कैबिनेट में नंबर-2 की भूमिका निभांएगे चंपई, तीन नए चेहरे भी शामिल

Published: Mon, 08 Jul 2024 05:20 PM (IST)

Jharkhand New Cabinet सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को विधानसभा में बहुमत साबित किया। वहीं दोपहर चार बजे कैबिनेट का ...और पढ़ें

सीएम पद छोड़ने वाले चंपई को कैबिनेट में बड़ी जिम्‍मेदारी मिलेगी। फोटो- एएनआई
सीएम पद छोड़ने वाले चंपई को कैबिनेट में बड़ी जिम्‍मेदारी मिलेगी। फोटो- एएनआई

HighLights

  1. पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन नई कैबिनेट में सबसे वरीय मंत्री बने
  2. कांग्रेस से इरफान अंसारी, दीपिका सिंह और झामुमो से बैद्यनाथ राम नए चेहरे

राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को दिन में सदन में बहुमत साबित किया और दोपहर चार बजे उन्होंने कैबिनेट का विस्तार भी कर लिया है। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में सभी मंत्रियों को राज्यपाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नई कैबिनेट में सबसे खास बात यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को नंबर दो पर रखा गया है। कैबिनेट में झामुमो से सात मंत्री हैं तो कांग्रेस से चार और राजद से एक मंत्री।

कांग्रेस से डा. इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह नए चेहरे हैं, जबकि झामुमो से बैद्यनाथ राम को नऐ चेहरे के तौर पर रखा गया है। हालांकि, वे पूर्व में भी मंत्री रह चुके हैं।

11 मंंत्रियों ने पद की शपथ ली 

सोमवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रियों, विभागीय सचिवों और कुछ गणमान्य लोगों की मौजूदगी में सभी 11 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सबसे पहले झामुमो के चंपई सोरेन को शपथ के लिए बुलाया गया और इसके बाद एक-एक कर अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

इस प्रकार कैबिनेट में चंपई नंबर दो की हैसियत से शामिल हुए हैं। कैबिनेट में शामिल होकर उन्होंने उन अफवाहों को भी खारिज कर दिया जिसके अनुसार उन्हें पार्टी से नाराज बताया जा रहा था।

एक नाम बढ़ा, पूर्ण स्वरूप में आया कैबिनेट

झारखंड में विधायकों की संख्या के हिसाब से मुख्यमंत्री समेत कुल 12 मंत्री हो सकते हैं। सरकार बनाने के बाद चार वर्षों तक 11 की टीम से ही काम चलाया गया। इनमें झामुमो से छह, कांग्रेस से चार और राजद से एक मंत्री शामिल रहे हैं। पहली बार झामुमो से एक और नाम बढ़ाकर मंत्रियों की संख्या सात कर दी गई है। इस प्रकार कैबिनेट अपने पूर्ण स्वरूप में आ गया है।

ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट निर्णय दे चुका है कि किसी भी हाल में सांसदों अथवा विधायकों की संख्या के हिसाब से 15 प्रतिशत सदस्य ही कैबिनेट में रखे जा सकते हैं। झारखंड में 81 विधायकों के हिसाब से यह संख्या 12 तक होती है।

अब इस प्रकार तैयार हुई है हेमंत कैबिनेट

1. हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झामुमो
2. चंपई सोरेन, झामुमो
3. डा. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस
4. सत्यानंद भोक्ता, राजद
5. बैद्यनाथ राम, झामुमो
6. दीपक बिरुआ, झामुमो
7. बन्ना गुप्ता, कांग्रेस
8. डा. इरफान अंसारी, कांग्रेस
9. मिथिलेश कुमार ठाकुर, झामुमो
10.  हफीजुल हसन, झामुमो
11. बेबी देवी, झामुमो
12. दीपिका पांडेय सिंह, कांग्रेस

यह भी पढ़ें - 

Jharkhand Politics: 'हेमंत कार्रवाई करें, सरकार को दूंगा समर्थन', इस मामले में सरयू राय ने दिया बड़ा बयान

Babulal Marandi: 'झूठ और भ्रष्टाचार की बुनियाद पर...', हेमंत सरकार पर हमलावर हुए बाबूलाल मरांडी; लगाए गंभीर आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।