यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
World Bank भेजे गए झारखंड कैडर के IAS ऑफिसर राय महिमापत रे, रांची और बोकारो जैसे अहम जिलों के रह चुके हैं DC
झारखंड कैडर के 2011 बैच के आइएएस अधिकारी राय महिमापत रे की विश्व बैंक में प्रतिनियुक्ति की गई है। राय ...और पढ़ें

जागरण टीम, रांची। झारखंड कैडर के 2011 बैच के आइएएस अधिकारी राय महिमापत रे की विश्व बैंक में प्रतिनियुक्ति की गई है। राय महिमापत रे झारखंड की राजधानी रांची और बोकारो के उपायुक्त रह चुके हैं। वह झारखंड सरकार के आईटी निदेशक जैसे अहम पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
सितबंर 2020 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के बाद वह भारत सरकार के लिए सेवाएं दे रहे थे। उन्हें विश्व बैंक में सीनियर डिजिटल डेवलपमेंट स्पेशलिस्ट की जिम्मेदारी दी गई है।
भारत सरकार की नियुक्तियों को लेकर बनी कैबिनेट कमेटी ने उनकी नियुक्ति पर मुहर लगाई है। इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक एवं पेंशन मंत्रालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
यह भी पढ़ें: रांची में मासूम से 'निर्भया' जैसी दिल दहलाने वाली दरिंदगी, चलती कार में हैवानियत करते रहे दरिंदे; सोती रही पुलिस
Jharkhand Teachers: शिक्षकों के प्रमोशन में लापरवाही अधिकारियों को पड़ी भारी, शिक्षा सचिव ने ले लिया ये बड़ा एक्शन
