Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: उत्तर-पश्चिमी हवाओं से ठिठुरा झारखंड, शिमला से ठंडा रांची का ये इलाका; 20 दिसंबर के बाद बढ़ेगी और ठंड

    By Rajesh PathakEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 07:45 AM (IST)

    Jharkhand Weather Update इन दिनों झारखंड मे कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण रांची समेत पूरे राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की ज ...और पढ़ें

    Jharkhand Weather: उत्तर-पश्चिमी हवाओं से ठिठुरा झारखंड, शिमला से ठंडा रांची का ये इलाका
    Jharkhand Weather: उत्तर-पश्चिमी हवाओं से ठिठुरा झारखंड, शिमला से ठंडा रांची का ये इलाका

    जागरण संवाददाता, रांची। उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण रांची समेत पूरे राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य के लगभग सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देर शाम और सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया।

    राजधानी रांची से सटे कांके का न्यूनतम तापमान शनिवार को 3.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान भी आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

    कांके का तापमान शिमला से भी कम

    मौसम विभाग के अनुसार रविवार 17 नवंबर को रांची का अधिकतम तापमान 24.4 व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं कांके का अधिकतम तापमान 22.0 व न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कांके का तापमान शिमला से भी कम दर्ज किया गया।

    शिमला का न्यूनतम तापमान 5.0, दिल्ली का 6.5 व जम्मू का 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में 28.8 व सबसे कम न्यूनतम तापमान गढ़वा में 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    खबरें और भी

    आगामी दो दिनों तक तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

    रविवार को सामान्य तापमान की तुलना में रांची के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि व न्यूनतम तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि आर्द्रता अधिकतम 55 प्रतिशत व न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    मौसम पूर्वानुमान के तहत उन्होंने बताया कि राज्य में आगामी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद आगामी तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

    सोमवार की सुबह कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है। बाद में आसमान साफ हो जाएगा। 19 व 20 दिसंबर को भी आसमान साफ रहेगा। 21 से 23 दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है। बाद में आसमान साफ रहेगा।

    ये भी पढ़ें -

    Bihar Weather: गया की सर्दी ने सभी शहरों को पछाड़ा, राजधानी सहित 22 शहरों का लुढ़का तापमान