यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Cabinet: खत्म हुआ इंतजार, आज होगा हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार; यहां देखें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
झारखंड में इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद 28 नवंबर को एक बार फिर हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सीएम के शपथ लेने के बाद ...और पढ़ें

HighLights
- राजभवन में दोपहर 12.15 बजे मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे झारखंड के राज्यपाल
- कैबिनेट में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद कोटे के मंत्री होंगे शामिल
राज्य ब्यूरो, रांची। Hemant Soren Cabinet Expansion: झारखंड विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को अकेले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मंत्रिमंडल के सदस्यों की शपथ आगे के लिए टाल दी गई थी। अब जाकर हेमंत सरकार आकार लेने जा रही है। मुख्यमंत्री सोरेन गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के अशोक उद्यान में होगा। समारोह दोपहर 12.15 बजे आरंभ होगा। राजभवन सचिवालय ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की है।
राज्यपाल कराएंगे शपथ ग्रहण
- झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराएंगे।
- मंत्रिमंडल विस्तार में झारखंड मुक्ति मोर्चा से पांच, कांग्रेस कोटे से चार और राजद कोटे से एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
- मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ-साथ राज्यपाल प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी का शपथ ग्रहण कराएंगे।
- राज्य सरकार द्वारा स्टीफन मरांडी की नियुक्ति की है।
- स्टीफन मरांडी 9 दिसंबर से आहूत विधानसभा सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ ग्रहण कराएंगे।
- विधानसभा सत्र 12 दिसंबर तक चलेगा।
राजभवन नहीं भेजे गए नाम, आज सुबह होगी घोषणा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर बुधवार की देर रात तक कवायद चलती रही। अंत में यह तय हुआ कि जिन विधायकों को मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई जाएगी, उन्हें गुरुवार को सुबह फोन पर सीधे जानकारी दी जाएगी।
राजभवन सूत्रों के अनुसार सीएम कार्यालय से नाम मिलने में देरी को देखते हुए बुधवार को कर्मियों की देर रात आठ बजे के करीब छुट्टी कर दी गई। इन कर्मियों को संभावित मंत्रियों के नाम निमंत्रण पत्र भेजने के लिए रोककर रखा गया था।
कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों के नाम फाइनल
मंत्रिमंडल विस्तार की पूर्व बुधवार शाम को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर रांची पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी दिल्ली से वापस चले आए। दिल्ली में जमे विधायकों ने भी वापसी की। ये मंत्री पद की लाबिंग के सिलसिले में वहां कैंप कर रहे थे। गुलाम अहमद मीर ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों के नाम फाइनल हो गए हैं।
खबरें और भी
कांग्रेस कोटे से संभावित मंत्री
- इरफान अंसारी
- दीपिका पांडेय सिंह
- राधाकृष्ण किशोर
- शिल्पी नेहा तिर्की
राजद से संजय यादव आगे
राजद के चार विधायक हैं, इनमें से एक को मंत्री बनाया जाएगा। देवघर के विधायक सुरेश पासवान एवं गोड्डा के विधायक संजय प्रसाद यादव के नाम की चर्चा है। मंत्री बनने की रेस में संजय प्रसाद यादव का नाम आगे माना जा रहा है।
झामुमो कोटे के संभावित मंत्री
- रामदास सोरेन
- दीपक बिरुआ
- हफीजुल हसन
- सविता महतो
- अनंत प्रताप देव
ये भी पढ़ें
Hemant Soren: इधर हेमंत सोरेन को मिली सीएम की कुर्सी, उधर हाई कोर्ट ने दे दिया बड़ा आदेश
Jharkhand Politics: झारखंड में भी भाजपा को झेलना होगा जदयू का हस्तक्षेप, सरयू राय ने कह दी बड़ी बात