विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रांची: ED के समन के खिलाफ कोर्ट गए CM हेमंत सोरेन, केंद्र पर राज्य सरकार को अस्थिर करने की साजिश का लगाया आरोप

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Thu, 24 Aug 2023 10:10 PM (GMT+05:30)

ईडी के दूसरे समन पर भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को नहीं पहुंचे। उन्होंने सीएमओ के एक कर्मी के माध्यम ...और पढ़ें

ईडी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए CM हेमंत सोरेन। (फाइल फोटो)
ईडी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए CM हेमंत सोरेन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गुरुवार को समन पर ईडी कार्यालय नहीं गए सीएम हेमंत सोरेन।
  2. जल्द ही तीसरा समन भेज सकती है ईडी।
  3. हेमंत सोरेन ने ईडी पर केंद्र के इशारे पर काम करने का लगाया आरोप।

राज्य ब्यूरो, रांची: ईडी के दूसरे समन पर भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को नहीं पहुंचे। उन्होंने सीएमओ के एक कर्मी के माध्यम से ईडी को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि उन्होंने ईडी के अधिकार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका से संबंधित कोई भी कागजात उन्होंने ईडी को नहीं दिया है। अब यह संभावना बढ़ गई है कि ईडी मुख्यमंत्री को जल्द ही तीसरा समन करेगी।

केंद्र के इशारे पर काम करने का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री ने ईडी को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि वह केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है। समन भेजकर ईडी राज्य में लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की साजिश रच रही है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, ईडी जानबूझकर उन्हें समन कर रही है, ताकि न सिर्फ उनकी, बल्कि झारखंड राज्य व यहां के लोगों की प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकें।

उन्हें पिछले एक साल से निशाना बनाया जा रहा है। वह भी सिर्फ इसलिए, क्योंकि वे उस दल से आते हैं, जो केंद्र की सत्ता में नहीं है।

मुख्यमंत्री ने ईडी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले ईडी ने उन्हें अवैध खनन मामले से जोड़ने की कोशिश की और अब जमीन घोटाला से जोड़ना चाहती है। वे ईडी को अपनी सभी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा भी दे चुके हैं।

जमीन घोटाला मामले में अब तक 13 आरोपी

जमीन घोटाला मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी अबतक 13 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

इनमें रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, कारोबारी विष्णु अग्रवाल, प्रदीप बागची, अफसर अली उर्फ अफ्सू खान, सद्दाम हुसैन, इम्तियाज अहमद, तल्हा खान, फैयाज खान, भानु प्रताप प्रसाद, दिलीप कुमार घोष, अमित अग्रवाल, भरत प्रसाद व राजेश राय शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।