विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: हेमंत सोरेन ने तो भाजपा के साथ 'खेला' कर दिया! गोगो दीदी योजना पर चल दिया बड़ा मास्टर स्ट्रोक

Published: Mon, 14 Oct 2024 09:08 PM (IST)

झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी की है। अब योजना ...और पढ़ें

चुनाव से ठीक पहले हेमंत सोरेन का मास्टर स्ट्रोक।
चुनाव से ठीक पहले हेमंत सोरेन का मास्टर स्ट्रोक।

HighLights

  1. मंइयां सम्मान योजना में महिलाओं को मिलेगा 2500 रुपये
  2. भाजपा की गोगो दीदी योजना को मिलेगी चुनौती

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी कर दी है। अब योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। कैबिनेट की बैठक में हेमंत सरकार ने इस निर्णय पर मुहर लगा दी है। इसके पहले मंइयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को एक हजार रुपये मिल रहे थे।

विधानसभा चुनाव के पहले इसे हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा माना जा रहा है, जो नतीजों में अहम साबित हो सकता है। हेमंत सोरेन के इस निर्णय को भाजपा द्वार घोषित गोगो दीदी योजना की काट माना जा रहा है।

बता दें कि भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव जीतने के बाद महिलाओं को 2100 रुपये रुपये मासिक देने का वादा किया है। हेमंत सोरेन के इस निर्णय के बाद भाजपा को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है।

भाजपा के दबाव में हेमंत ने बढ़ाई सम्मान राशि: हिमंत

झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि हेमंत सरकार ने भाजपा के दबाव में महिलाओं को 2500 रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गोगो दीदी योजना में अब तक लाखों महिलाएं फार्म भर चुकी है। उनकी डाटा एंट्री हो चुकी है। पार्टी सबको जवाब भी दे रही है कि हमने जो घोषणा की है उसको निभाने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार के शपथ लेते ही गोगो दीदी योजना लागू कर दी जाएगी। इसके लिए चार साल तक का इंतजार नहीं किया जाएगा। अगर हेमंत सरकार के पास संसाधन था और वह पहले ही 2500 दे सकती थी। फिर महिलाओं को क्यों ठगा, 1000 देने का सम्मान यात्रा क्यों निकाला। भारतीय जनता पार्टी की घोषणा के बाद वे हरकत में आए।

सोमवार को हुई ईडी पर उन्होंने कहा की छापामारी से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। ईडी तो अपना काम करते रहती है। मिथलेश ठाकुर के क्षेत्र में आए लोकसभा के चुनाव परिणाम पर भी देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई कभी महात्मा गांधी के घर में नहीं जाती है। ईडी और सीबीआई किसी के घर में तब जाती है, जब 300 करोड रुपए होता है।

उन्होंने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि राहुल गांधी जल्द से जल्द झारखंड आएं और हमें 5-6 सीट अधिक जीता कर जाएं। राहुल गांधी को अब तक आ जाना चाहिए था। उनके नहीं आने से मैं खुद तनाव में हूं।

यह भी पढ़ें: झारखंड के 25 साल पूरा होने पर BJP संकल्प पत्र में करेगी 25 बड़ी घोषणाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य व इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस

झारखंड में अब इस घोटाले में ED का ताबड़तोड़ एक्शन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई, IAS मनीष रंजन सहित 18 ठिकानों पर मारा छापा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।