नए वोट बैंक की तलाश में प्रोफेशनल कांग्रेस, युवाओं और जेन-जी को पार्टी से जोड़ने के लिए झारखंड में काॅन्क्लेव
झारखंड प्राफेशनल कांग्रेस बुधवार को एक काॅन्क्लेव आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं और जेन-जी को पार्टी से जोड़कर ...और पढ़ें

राष्ट्रीय काॅन्क्लेव में आ रहे प्रदेश प्रभारी, थिंक झारखंड, थिंक 2029 विषय पर होगा फोकस।
HighLights
प्राफेशनल कांग्रेस कान्क्लेव का बुधवार को आयोजन।
युवाओं, जेन-जी को कांग्रेस से जोड़ने का लक्ष्य।
रोजगार, व्यावसायिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अधीन कार्यरत प्राफेशनल कांग्रेस बुधवार को एक काॅन्क्लेव का आयोजन करने जा रहा है जिसका मकसद नए वोट बैंक की तलाश है। इस कान्क्लेव में युवाओं की बात होगी और इसके माध्यम से रोजगार से लेकर व्यावसायिक सुरक्षा तक के मुद्दे उठेंगे।
बात सिर्फ काॅन्क्लेव की नहीं है, इसके माध्यम से कांग्रेस नया वोट बैंक तलाशने में लगी है। युवाओं पर फोकस है तो जाहिर सी बात है कि रोजगार से लेकर सुरखा तक का मुद्दा उठेगा। रोजगार के क्रम में ही विभिन्न प्रकार प्रोफेशनल्स पर बातें होंगी।
इनको रोजगार देने पर चर्चा और फिर जहां ये काम करेंगे उस कार्यस्थल की सुरक्षा का जिम्मा भी होगा। बुधवार को आयोजित इस कॉन्क्लेव में सभी वर्गों के श्रमिकों की बात होगी। आल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमेटी, झारखंड की ओर से इस कार्यक्रम की व्यापक तैयारी की गई है।
इसमें भाग लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू स्वयं पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और कोशिश है कि युवा वर्ग के साथ-साथ महिलाओं को भी व्यापक पैमाने पर कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जाए।
कांग्रेस इसके अलावा युवाओं के माध्यम से जेन-जी को भी अपने हिस्से में करने के लिए प्रयासरत है। जेन-जी की ताकत को सभी पार्टियों ने हाल के प्रदर्शन के दौरान देख ली है और कांग्रेस का मानना है कि अगर यह समूह नहीं जुड़ा तो वर्तमान के साथ-साथ भविष्य में भी पार्टी को अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका नहीं मिलेगा।
इसके साथ ही कांग्रेस राज्य में बड़े पैमाने पर खुलीं छोटी कंपनियों में श्रमिकों के साथ हो रही परेशानियों पर भी काम कर रही है। अब देखने की बात यह है कि इन परेशानियों का निदान कर पार्टी अपने लिए नया वोट बैंक ढूंढ़ पाएगी या फिर कार्यकर्ताओं का पूरा परिश्रम बेकार होगा।
कांग्रेस रणनीति टीम के शाहनवाज आलम बताते हैं कि युवा पीढ़ी अब पार्टी से तेजी से जुड़ रही है। इस तरह के कार्यक्रम को जेन-जी और यूथ का जोड़ कांग्रेस के साथ और मजबूत होगा। वरिष्ठाें के मार्गदर्शन में जमीनी स्तर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता इस मुहिम से जुड़ेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।