यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand: कांग्रेस ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा, घुसपैठ और मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री पर बोला हमला
Latest Jharkhand Hindi News झारखंड कांग्रेस ने घुसपैठ और मणिपुर में हिंसा को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा की मांग कर दी है है। पार्टी के ...और पढ़ें

HighLights
- सरना धर्म कोड, महंगाई से ध्यान भटकाना चाहती है भाजपा: कांग्रेस
- सभी जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय सीमा केंद्र के अधीन होती है: राकेश
- शाह का दौरा बताता है कि BJP की टीम कमजोर हो चुकी है: ठाकुर
राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Latest Hindi News: कांग्रेस ने घुसपैठ और मणिपुर में हिंसा रोकने में असफल बताते हुए देश के गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से इस्तीफा मांगा है।
कांग्रेस भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा (BJP) सरना धर्म कोड, महंगाई से राज्य की जनता का ध्यान भटकने के लिए घुसपैठ को मुद्दा बनाना चाहती है।
सभी जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय सीमा केंद्र सरकार के अधीन होता है और देश में गृह मंत्री अगर घुसपैठ नहीं रोक पा रहे हैं तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
हिमंत घुसपैठ की बात करते हैं तो उन्हें यह बताना चाहिए कि झारखंड में डेढ़ दशक से ज्यादा भाजपा का शासन रहा है। अपने शासनकाल में भाजपा ने घुसपैठ रोकने में के लिए क्या कदम उठाये। दस सालों तक पूर्ण बहुमत की सरकार केंद्र में रही तब तो अब तक कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठा पा रही है।
शाह के आने से कोई फर्क नहीं पड़ता : ठाकुर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) ने मंगलवार को कहा कि भाजपा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष अमित शाह के झारखंड में आने का कुछ भी असर कांग्रेस पर नहीं पड़ने जा रहा है। इससे पता चलता है कि झारखंड भाजपा की टीम किस तरह से कमजोर हो चुकी है।
यह भी पढ़ें -
'झारखंड में नफरत के...', JMM के प्रदेश महासचिव ने शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्व सरमा को दी नसीहत
पहले एक प्रभारी थे जो कि लोकसभा चुनाव में असफल हो गए। अब पार्टी ने दो और प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। शिवराज सिंह चौहान एवं हिमंत बिस्व सरमा को झारखंड की जिम्मेदारी दी गई है। यह उनका अंदरूनी मामला है, लेकिन स्पष्ट तौर पर भाजपा डरी हुई दिख रही है।
यह भी पढ़ें -