मुसलमानों के खिलाफ विवादित बयान पड़ा भारी, झारखंड कांग्रेस ने 2 नेताओं को किया सस्पेंड
झारखंड कांग्रेस ने दो नेताओं, अभिलाष साहू और अमरेंद्र सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन पर मुसलमानों ...और पढ़ें
-1788069983042_m.webp)
अभिलाष साहू और अमरेंद्र सिंह। फाइल फोटो
HighLights
कांग्रेस के दो नेताओं को मुस्लिम विरोधी टिप्पणी पर पार्टी से निकाला।
अभिलाष साहू और अमरेंद्र सिंह ने लाइव वीडियो में उपहास उड़ाया।
ईरबा सड़क जाम के दौरान वायरल वीडियो मामले में निष्कासन।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के दो सीनियर नेताओं को मुसलमानों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी की प्रदेश अनुशासन समिति की अनुशंसा पर दोनों को निलंबित किया गया है।
लगभग दो महीने पहले दोनों नेताओं ने ओरमांझी में सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे मुसलमानों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। प्रदर्शन के कारण सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
इसी क्रम में हजारीबाग जा रहे दोनों नेता जाम में फंस गए। इसी से आक्रोशित होकर दोनों नेताओं ने मुसलमानों के खिलाफ बयान देना शुरू कर दिया।
दोनों संभवतः इस बात को भूल गए थे कि फेसबुक लाइव आन है और यह बात कुछ ही देर में वायरल हो गई। इसके बाद पार्टी के कुछ नेताओं ने इनके खिलाफ शिकायत भी की जिस पर यह कार्रवाई की गई है।
इस दौरान नेताओं ने यह भी कहा था कि मुसलमान को योगी आदित्यनाथ ही टाइट करके रखते हैं। यह बयान वायरल होने के बाद दोनों नेताओं को शोकाज किया गया था।
अभिलाष साहू इसके पिछड़ा वर्ग कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं जबकि अमरेंद्र प्रताप सिंह कांग्रेस के सीनियर नेता रह चुके पीएन सिंह के पुत्र हैं।
यह भी पढ़ें- कैदियों को मिलेगी बाहर जाकर काम करने की छूट, झारखंड की 4 जेलों में शुरू होगा ओपन बैरक सिस्टम
