विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: बैठक में नहीं पहुंचे झारखंड कांग्रेस के दो दिग्गज नेता, क्या होने वाला है खेला? सियासत तेज

Published: Fri, 06 Dec 2024 11:21 AM (IST)

कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई। इस दौरान विधायकों के बीच सामान्य चर्चा ...और पढ़ें

झारखंड कांग्रेस के दो दिग्गज नेता नाराज (जागरण)
झारखंड कांग्रेस के दो दिग्गज नेता नाराज (जागरण)

HighLights

  1. झारखंड कांग्रेस के दो नेता विधायक दल की बैठक से रहे दूर
  2. झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता बनाने पर मंथन शुरू

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Political News: कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई। इस दौरान विधायकों के बीच सामान्य चर्चा हुई। जानकारी के मुताबिक प्रदीप यादव कांग्रेस विधायक दल के नेता की रेस में आगे हैं। विधायक दल की बैठक में अनूप सिंह और निशत आलम की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही।

अनूप सिंह का नाम बुधवार की रात तक मंत्रिमंडल में संभावित नामों में शामिल था। बताया जाता है कि नाराजगी व्यक्त करने के लिए अनूप सिंह विधायक दल की बैठक में नहीं आए। आलमगीर आलम की पत्नी निशत आलम के नहीं आने को लेकर ऐसी ही अटकलें लग रही थी। लेकिन उन्हें भी मंत्री नहीं बनाया गया।

कांग्रेस विधायक दल के नेताओं के लिए दो नाम सबसे आगे

विधायक दल के नेता का चयन केंद्रीय नेतृत्व करेगा। केंद्रीय नेतृत्व से दो दिनों के अंदर विधायक प्रदीप यादव के नाम पर सहमति मिलने की संभावना है। दूसरा अनुभवी चेहरा डा. रामेश्वर उरांव का है। उनके नाम की भी चर्चा है। लेकिन कांग्रेस पिछड़ा वोट बैंक को साधने के लिए प्रदीप यादव का नाम आगे बढ़ा रही है।

हालांकि, पिछड़ा वर्ग से ही विधायक दल का नेता और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का होना पार्टी के लिए मुसीबत खड़ा करेगा। अन्य वर्ग के लोगों को सवाल उठाने का मौका मिल जाएगा। कांग्रेस विधायक दल के नेता का चयन विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले हो जाएगा। इसके लिए अनुभव को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही जा रही है। अनुभव के मामले में प्रदीप यादव कांग्रेस के तमाम विधायकों में सबसे अनुभवी हैं।

मंत्री बनने वाले नेताओं को कांग्रेसियों ने दी बधाई

गुमला जिले के कांग्रेसियों ने हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बनने वाले नेताओं को बधाई दी है। प्रदेश सचिव रमेश कुमार चीनी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में कांग्रेस के इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

इससे गठबंधन में मजबूती आएगी। राज्य के विकास की दिशा में बेहतर कार्य होगा। बधाई देने वालों में अकील रहमान, मुरली मनोहर प्रसाद, अमर प्रदीप कुजूर, हेमावती लकड़ा, हिमेश कुमार, दीपनारायण उरांव, राजनील तिग्गा, रोहित उरांव आदि शामिल है। वहीं मंत्री बनने के बाद इन नेताओं अपने नेतृत्व और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया है। 

ये भी पढ़ें

Ramdas Soren: आखिर ढाई महीने में रामदास सोरेन ने ऐसा क्या कर दिया? हेमंत सोरेन ने दोबारा बना दिया मंत्री

Jharkhand News: झारखंड में भाजपा विधायक दल का नेता कैसे चुना जाएगा? दिल्ली से आया संदेश और सस्पेंस खत्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।