Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand elections: कांग्रेस दिल्ली में तैयार करेगी झारखंड विजय का मास्टरप्लान, मीटिंग के लिए पहुंचा प्रदेश नेतृत्व

    Updated: Tue, 13 Aug 2024 10:43 AM (IST)

    Jharkhand assembly elections 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव पर इस बार कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की खास नजर है। झारखंड चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्श ...और पढ़ें

    दिल्ली से तय होगी कांग्रेस की झारखंड विजय की प्लानिंग। (फाइल फोटो)
    दिल्ली से तय होगी कांग्रेस की झारखंड विजय की प्लानिंग। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली में
    2. प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी आदि सीनियर नेता नई दिल्ली पहुंचे
    3. कांग्रेस अध्यक्ष लेकर स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य तक होंगे मौजूद

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को झारखंड में चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण पद संभाल रहे पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है।

    सुबह साढ़े दस बजे से आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सोमवार नई दिल्ली रवाना हो गए।

    बैठक में कांग्रेस के महासचिव, प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ही बुलाए गए हैं। चुनाव लड़ने को इच्छुक नेताओं की भीड़ भी दिल्ली का रुख कर रही है।

    इस बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बनी स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन गिरीश चोड़नकार, सदस्य पूनम पासवान और प्रकाश जोशी भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सभी लोगों से गठबंधन में हिस्सेदारी और उम्मीदवारी को लेकर चर्चा करेंगे।

    तीन राज्यों के प्रतिनिधि बुलाए गए दिल्ली

    कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को नई दिल्ली में तीन राज्यों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। इनमें झारखंड के अलावा, महाराष्ट्र और चंडीगढ़ के नेता भी मौजूद रहेंगे।

    तीनों राज्यों में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर बनी स्क्रीनिंग कमेटियों के प्रतिनिधियों को भी बैठक में रहने के लिए कहा गया है।

    गठबंधन में हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है कांग्रेस

    झारखंड में कांग्रेस महागठबंधन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहता है और पिछली बार की तुलना में दो अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग केंद्रीय नेतृत्व से करेगा।

    प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि गोड्डा से पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव और हजारीबाग के मांडू से विधायक रहे जयप्रकाश भाई पटेल भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस आधार पर दाेनों सीटों पर कांग्रेस अपनी दावेदारी कर रहा है।

    पिछले चुनाव में इन सीटों पर झामुमो ने प्रत्याशी उतारे थे। स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष पार्टी पदाधिकारी इन तथ्यों को रखेंगे और झामुमो से जब केंद्रीय नेतृत्व बात करेगा तो अधिक सीटों की मांग की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Assembly Election: विधानसभा चुनाव से पहले BJP लगाएगी मास्टर स्ट्रोक? चंपई पर खास नजर

    Jharkhand Assembly Election: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले चल पड़ी चर्चा, भाजपा से कौन होगा CM पद का चेहरा?