Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: राहुल गांधी इसी महीने झारखंड दौरे पर आ सकते हैं, केशव महतो कमलेश ने दिए संकेत

    Updated: Sat, 12 Oct 2024 10:42 PM (IST)

    झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने नई दिल्ली से लौटकर राहुल गांधी के इसी महीने झारखंड दौरे पर आने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि जल्द ...और पढ़ें

    इसी महीने राहुल गांधी का झारखंड दौरा संभव : केशव। (फाइल फोटो)
    इसी महीने राहुल गांधी का झारखंड दौरा संभव : केशव। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शनिवार को नई दिल्ली से वापस लौट गए। नई दिल्ली में उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से बातचीत की और पत्रकारों के सवाल पर कहा कि इसी महीने राहुल गांधी झारखंड दौरे पर आ सकते हैं। एयरपोर्ट पर ही झारखंड कांग्रेस के नेता

    अभिलाष साहू, लाल किशोर नाथ शाहदेव, सतीश पाल मुंजनी, विनय सिन्हा, शशि भूषण राय, जगदिश साहू, शकील अंसारी आदि ने उनका स्वागत किया।

    वहीं, दिल्ली से आलाकमान से मुलाकात कर रांची लौटे झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष ने एयरपोर्ट पर ही सीट शेयरिंग के सवाल पर कहा कि जल्द ही गठबंधन दलों के नेताओं की बैठक होगी तभी तय होगा किसको कितना सीट मिलेगा।

    हरियाणा चुनाव परिणाम का झारखंड में कितना असर होगा के सवाल पर केशव ने दो टूक जवाब देते हुए कहा झारखंड में उसका कोई असर नहीं पड़ेगा। झारखंड की जनता सरकार के कामकाज से खुश है और इस काम पर जनता वर्तमान सरकार को दोबारा सत्ता में लाएगी।

    वहीं, राहुल गांधी के झारखंड दौरे से संबंधित सवाल पर कमलेश ने साफ तौर पर कहा अभी तारीख नहीं बता सकते लेकिन इसी महीने राहुल गांधी झारखंड दौरे पर आ सकते हैं।

    खबरें और भी