विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amit Shah Deepfake Video Case : राजेश ठाकुर दिल्ली पुलिस को दिया नोटिस का जवाब, कहा- मैं नहीं ऑपरेट करता हैंडल

Published: Thu, 02 May 2024 11:45 PM (IST)

Amit Shah Fake Video Case झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दिल्ली पुलिस को अपना जवाब भेज दिया है। ...और पढ़ें

राजेश ठाकुर दिल्ली पुलिस को दिया नोटिस का जवाब। (फाइल फोटो)
राजेश ठाकुर दिल्ली पुलिस को दिया नोटिस का जवाब। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गृह मंत्री के खिलाफ वायरल वीडियो से मेरा कोई लेना-देना नहीं, मुझे इसकी जानकारी भी नहीं
  2. दिल्ली पुलिस के नोटिस के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा चार जून से पहले नहीं पहुंच सकता
  3. झारखंड प्रदेश कांग्रेस का ट्वीटर हैंडल अभी तक सस्पेंड, पुलिस ने गुरुवार को ही बुलाया था

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने नई दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा को अपना जवाब भेज दिया है, जिसमें उन्होंने गृह मंत्री के खिलाफ किए गए पोस्ट को लेकर पूरी तरह से अनभिज्ञता जाहिर की है।

अपने जवाब मे उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम आने तक उन्हें दिल्ली आने की फुर्सत नहीं है। चार जून तक का कार्यक्रम पूरी तरह से व्यस्त होने के कारण कहीं आना-जाना संभव नहीं है।

दिल्ली पुलिस की आइएफएसओ शाखा के इंस्पेक्टर नरेश मल्लिक को भेजे जवाब में राजेश ठाकुर ने कहा है कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस का एक्स हैंडल वे स्वयं ऑपरेट नहीं करते हैं। इस कारण से उन्हें भेजा गया नोटिस तथ्यहीन और गैरकानूनी है।

उन्होंने इसके साथ ही लिखा है कि जो वीडियो शेयर किया गया है, उसके सोर्स को लेकर भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा है कि वीडियो की जानकारी उन्हें भी तब हुई जब वह वायरल हो गया।

ये है मामला

ज्ञात हो कि गृह मंत्री अमित शाह के एक फेक वीडियो को प्रदेश कांग्रेस के सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स हैंडल से पोस्ट किए जाने के कारण ठाकुर को दिल्ली पुलिस ने दो मई तक पहुंचने का नोटिस भेजा था।

ठाकुर ने दिल्ली पुलिस को क्या दी सफाई?

ठाकुर ने अपने जवाब में लिखा है कि उन्होंने यह वीडियो तैयार नहीं किया है और ना ही उन्हें इसे लेकर उन्हें कोई अतिरिक्त जानकारी है।

उन्होंने लिखा है कि चूंकि झारखंड कांग्रेस का ट्वीटर हैंडल वे स्वयं नहीं चलाते हैं, इसलिए यह बात भी बेतुकी है कि उन्होंने खुद यह ट्वीट डाला है। इस कारण से उन्होंने कोई भी इलक्ट्रॉनिक डिवाइस इस्तेमाल किए जाने की जानकारी से साफ इन्कार किया है।

Amit Shah Deepfake Video: झारखंड कांग्रेस का 'X' अकाउंट सस्पेंड, अमित शाह फेक वीडियो मामले में हुई कार्रवाई

Amit Shah Fake Video Case : जिसको जो मन में आ रहा कर रहा... दिल्‍ली पुलिस के नोटिस पर राजेश ठाकुर का आया बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।