Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बाबूलाल मरांडी को बताया एक हजार का पुराना नोट, कहा- वो अब चलने वाले नहीं

    By Ashish JhaEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sun, 03 Sep 2023 08:10 PM (IST)

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर रविवार को केंद्र और राज्य के भाजपा नेताओं पर जमकर बरसे। गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी को लेकर बुलाई गई प ...और पढ़ें

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर। जागरण
    प्रेस वार्ता को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर। जागरण

    राज्य ब्यूरो, रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रविवार को केंद्र और प्रदेश भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

    राजेश ठाकुर ने बाबूलाल मरांडी निशाना साधते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी एक हजार रुपये के नोट हो गए हैं। वे अब चलने वाले नहीं हैं।

    डुमरी उपचुनाव को लेकर उनके बयानों से लग रहा है कि वे हार रहे हैं। बौखलाहट में वे अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं।

    जनता भाजपा के भ्रम में नहीं पड़ने वाली: राजेश ठाकुर

    राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा के भ्रम में अब जनता आने वाली नहीं है। उन्होंने हाल ही में सिलेंडर की कीमतों में की गई कमी को सरकार की मजबूरी करार दिया है। उन्होंने कहा कि जब आम जनमानस से दबाव पड़ा तो मजबूर होकर छोटी सी कमी की है।

    केंद्र सरकार इसे रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को दिया गया तोहफा बता रही है, तो बताना चाहिए कि पहलवान बहनों के लिए क्या किया और मणिपुर की बहनों को कौन सा तोहफा दिया।

    एनडीए के डीएनए में लूट: राजेश ठाकुर

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए के डीएनए में लूट मौजूद है। सरकार अमीरों को और अमीर एवं गरीबों को और गरीब बना रही है।

    आवश्यक वस्तुओं की कीमत में अत्यधिक वृद्धि के बावजूद केंद्र सरकार ने आमजनों की पीड़ा की कभी परवाह नहीं की लेकिन अब चुनाव आने के बाद उन्हें जनता की दर्द का अहसास हुआ। बढ़ती महंगाई पर चिंता का विषय है।

    मारवाड़ी कॉलेज के प्रोफेसर कांग्रेस में शामिल

    संवाददाता सम्मेलन के उपरांत मारवाड़ी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर राजकिशोर राम ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राजकिशोर राम एवं उनके समर्थकों को माला पहनाकर स्वागत किया।

    प्रेस वार्ता में महासचिव और प्रवक्ता राकेश सिन्हा, डॉ. एम. तौसीफ, महासचिव शिव कुमार भगत एवं रांची जिला अध्यक्ष डा. राकेश किरण महतो उपस्थित थे।