Jharkhand Police: झारखंड में 9 डीएसपी की वरीयता सूची बदली, हाई कोर्ट के आदेश पर हुआ फेरबदल
झारखंड में नौ डीएसपी की वरीयता सूची मेधा के आधार पर बदल दी गई है। इसके तहत नौ डीएसपी को सीनियर डीएसपी पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि नौ अन्य को मूल क ...और पढ़ें

झारखंड में 9 डीएसपी की वरीयता सूची बदली, हाई कोर्ट के आदेश पर हुआ फेरबदल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, रांची। मेधा सूची के आधार पर नौ डीएसपी की वरीयता सूची बदल गई है। उनके स्थान पर पूर्व में जिन नौ डीएसपी को वरीयता सूची में शामिल किया गया था, उन्हें अवक्रमित करते हुए मूल कोटि में वापस कर दिया गया है। मेधा सूची के आधार पर नई सूची प्रकाशित कर दी गई है।
इससे संबंधित अधिसूचना 12 मई को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य पुलिस सेवा के चौथे बैच के डीएसपी की वरीयता सूची में बदलाव किया गया है।
यह अधिसूचना झारखंड उच्च न्यायालय के (वाद संख्या डब्ल्यूपी. (एस) न. 2297/2020 एवं अन्य में) पारित आदेश के अनुपालन में जारी की गई है।
न्यायालय ने निर्देश दिया था कि 11 सितंबर 2010 को जारी विज्ञापन के आधार पर आयोजित जेपीएससी परीक्षा के प्राप्तांकों के अनुसार वरीयता का पुनर्निर्धारण करें। इसी क्रम में पूर्व की वरीयता सूची को रद कर मेधा सूची के आधार पर नई सूची प्रकाशित की गई है।
इन्हें दी गई है सीनियर डीएसपी कोटि में प्रोन्नति
- नाजीर अख्तर : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बसिया।
- प्रवीण कुमार सिंह : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चास।
- मनीष कुमार : पुलिस उपाधीक्षक, रेल, चक्रधरपुर।
- नीरज कुमार : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा।
- मो. मुजीबुर रहमान : पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, रांची।
- विकास आनंद लागुरी : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जामताड़ा।
- अनुज उरांव : पुलिस उपाधीक्षक, सिल्ली।
- प्रदीप पाल कच्छप : पुलिस उपाधीक्षक, एटीएस, रांची।
- अमित कुमार कच्छप : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जरमुंडी, दुमका।
ये सीनियर डीएसपी से अवक्रमित होकर डीएसपी की मूल कोटि में हुए वापस
- सुमित कुमार : पुलिस उपाधीक्षक, सी.सी.आर, धनबाद।
- पुरूषोत्तम कुमार सिंह : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाघमारा।
- दीपक कुमार : पुलिस उपाधीक्षक, झारखंड जगुआर।
- ज्ञान रंजन : पुलिस उपाधीक्षक, झारखंड जगुआर।
- सुनील कुमार रजवार : पुलिस उपाधीक्षक, झारखंड जगुआर।
- विजय कुमार महतो : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दुमका।
- कौशर अली : पुलिस उपाधीक्षक (मु०-2), गिरिडीह।
- संजीव कुमार बेसरा : पुलिस उपाधीक्षक, सदर, रांची।
- जीतवाहन उरांव : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गिरिडीह।