Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Election 2024: हेमंत सोरेन का बीजेपी पर तंज- झारखंड के नेताओं पर विश्वास नहीं, इसलिए ला रहे बाहरी नेता

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Tue, 05 Nov 2024 07:58 AM (IST)

    हेमंत सोरेन ने सोमवार को गुमला के सिसई गढ़वा के भंडरिया पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा सहित कई जगहों पर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा द्वा ...और पढ़ें

    सभा को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन।
    सभा को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन।

    HighLights

    1. हेमंत सोरेने ने बाहरी नेताओं को झारखंड लाने पर बीजेपी को घेरा
    2. चुनाव आयोग को भी बताया भाजपा के हाथ की कठपुतली

    जाटी, गुमला/गढ़वा/सिमडेगा/चाईबासा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को गुमला के सिसई, गढ़वा के भंडरिया, पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा और सिमडेगा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम सोरेन ने भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा को बोरो प्लेयर बताया ।

    हेमंत ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि झारखंड में भाजपा के पास बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपाई सोरेन जैसे कई पूर्व मुख्यमंत्री हैं, लेकिन भाजपा को यहां के किसी नेता पर विश्वास नहीं है। इसलिए बाहरी नेताओं को झारखंड लाया गया है।

    हेमंत ने कहा कि केंद्र सरकार पर झारखंड का एक लाख छत्तीस हजार करोड़ रुपये बकाया है, लेकिन इसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। दिल्ली में बैठी सरकार के पास गरीबों को देने के लिए पैसे नहीं हैं, जबकि अपने अरबपति- खरबपति व्यापारी साथियों को करोड़ों रुपये माफ कर रही है।

    सिमडेगा में मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में एनआरसी- यूसीसी कानून की जरूरत नहीं हैं। यहां के लोगों को पेसा व सीएनटी एक्ट ही चाहिए।

    हेमंत ने कहा कि झारखंड के इतिहास में पहली बार एक माह पूर्व चुनाव करा दिया गया। इनके डबल इंजन की सरकार में तो ऐसा नहीं होता था।

    जब हम अपने कार्यकाल में आदिवासी-मूलवासी सहित सभी वर्गों के घर-घर तक विकास योजनाएं पहुंचाने लगे तो इन्हें लगा कि अगर यह लंबे समय तक रह गया तो झारखंड में चुनाव लड़ना तो दूर पार्टी का झंडा ढोने वाला भी नहीं मिलेगा।

    खबरें और भी

    कठपुतली बन बैठे चुनाव आयोग से जनता लेगी हिसाब

    • पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड के सोनुवा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बनकर नाच रहा है। उसकी खूब मनमानी चल रही है। पदाधिकारियों को अपनी मर्जी से हटाया जा रहा है।
    • चुनाव आयोग हो, चाहे सरकार, ईडी अथवा सीबीआई आदि कोई भी, अपने अधिकारों का दुरुपयोग नहीं कर सकता। उसका हिसाब सभी को जनता को देना होगा।
    • मुख्यमंत्री सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के गुदड़ी प्रखंड में झामुमो प्रत्याशी जगत माझी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
    • उन्होंने यहां तक कहा कि भाजपा ने मेरे प्रस्तावक को ही चुरा लिया। उनका इशारा सिदो कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू की ओर था, जो झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Voting: क्या मतदान के दिन छुट्टी पर वेतन कट जाएगा? मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कर दिया सब क्लियर

    Jharkhand Election 2024: पिछले चुनाव के 11 विजेता सिंबल बदलकर लड़ रहे चुनाव, 2 कैंडिडेट ने पार्टी-सीट दोनों बदली