Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Election Result 2024: परिणाम पर टिकी निगाहें, जुलूस, मिठाई और बैंड-बाजे का भी इंतजाम

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 07:06 AM (IST)

    झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने में अब कुछ ही घंटे शेष हैं। सभी की निगाहें परिणाम पर टिकी हुई हैं। प्रत्याशियों के दिलों की धड़कनें बढ़ी हुई ...और पढ़ें

    परिणाम पर टिकी निगाहें, जुलूस, मिठाई और बैंड-बाजे का भी इंतजाम
    परिणाम पर टिकी निगाहें, जुलूस, मिठाई और बैंड-बाजे का भी इंतजाम

    जागरण टीम, रांची। झारखंड विधानसभा का चुनाव परिणाम (Jharkhand Election Result 2024) आने में अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। ऐसे में प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन बढ़ी हुई है, जबकि जनता में भी परिणाम जानने की बेताबी है। झारखंड में अगली सरकार किसकी बनेगी, यह भले ही चुनाव परिणाम आने के बाद तय होगा, लेकिन झारखंड में कई दिनों पहले से ही इसकी अटकलें लगाई जा रही हैं। एग्जिट पोल को लेकर भी बहस-विमर्श का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा।

    मतगणना को लेकर जहां चुनाव आयोग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दल भी अपनी-अपनी तैयारी कर चुके हैं। भाजपा, झामुमो, कांग्रेस समेत सभी दलों ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं को मतगणना स्थल पर मुस्तैद रहने को कहा है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी शुक्रवार को रांची पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें दिशानिर्देश दिए। अन्य वरिष्ठ नेता भी कार्यकर्ताओं से लगातार फीडबैक ले रहे हैं।

    सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने रांची में रहकर मतगणना केंद्र की स्थिति पर नज़र रखने की योजना बनाई है। वहीं, गड़बड़ियों के लेकर कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने के भी निर्देश दिए हैं। पार्टियों ने परिणाम घोषित होने के बाद की भी तैयारियां कर रखी हैं। जुलूस, बैंड-बाजे, मिठाई व आतिशबाजी के इंतजाम कर लिए गए हैं।

    मिठाइयों और फूलों के आर्डर काफी बढ़ जाने से दुकानदार इसकी व्यवस्था में व्यस्त दिखे। इस बीच एनडीए और आइएनडीआइए दोनों पक्षों से चुनाव में जीत हासिल कर सरकार बनाने के दावे किए जा रहे हैं।

    महिलाओं के ज्यादा मतदान को लेकर खूब लग रहीं अटकलें:

    इस बार महिलाओं के ज्यादा संख्या में मतदान करने को लेकर सियासी अटकलें भी खूब लगाई जा रही हैं। इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के दावे अलग-अलग हैं। 81 में से 68 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से 5 लाख 51 हजार 797 वोट ज्यादा डाले। इस बार के चुनाव में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की ओर से अधिक वोट करना महत्वपूर्ण सियासी संकेत दे रहा है। साल 2014 में महज एक प्रतिशत के साथ बढ़त बनाने वाली महिला वोटर, अब 2024 आते -आते करीब 5 प्रतिशत की बढ़त बना चुकीं हैं।

    खबरें और भी

    यही वजह है कि चुनावी परिणाम को लेकर अटकलबाजी पूरे परवान पर है। सत्ता पक्ष को इसके पीछे मइयां सम्मान योजना का असर दिखता है तो विपक्ष इसे महिलाओं पर हुए अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं का विरोध और महिलाओं के भीतर सत्ता परिवर्तन की प्रबल इच्छा को कारण बता रहा है।

    बता दें कि वर्ष 2014 में पुरुषों ने 65.90 और महिलाओं ने 67 प्रतिशत मतदान किया था. 2014 में महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों से 1.10 ज्यादा रहा था। वहीं, साल 2019 में पुरुषों ने 63.58 प्रतिशत और महिलाओं ने 66.92 प्रतिशत मतदान किया था. वर्ष 2019 में महिलाओं ने पुरुषों से 2.66 प्रतिशत अधिक मतदान किया था। जानकार भी इसे लेकर राजनीतिक दलों के अंदर बेचैनी को सही मानते हैं।

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Result 2024: 'खेला' होगा? कांग्रेस ने ड्यूटूी पर लगाए 3 ऑब्जर्वर, JMM ने कहा- बंद हो इंटरनेट