Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास बने ओडिशा के गवर्नर, इंद्र सेना रेड्डी त्रिपुरा के राज्‍यपाल नियुक्‍त

    By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 10:45 PM (GMT+05:30)

    झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। वहीं इंद्र सेना रेड्डी नल्‍लू को त्रिपुरा का राज्‍यपाल नियुक्‍त किय ...और पढ़ें

    रघुवर दास होंगे ओडिशा के अगले गवर्नर, इंद्र सेना रेड्डी बने त्रिपुरा के राज्‍यपाल
    रघुवर दास होंगे ओडिशा के अगले गवर्नर, इंद्र सेना रेड्डी बने त्रिपुरा के राज्‍यपाल

    HighLights

    1. भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष हैं रघुवर दास
    2. रघुवर दास के ओडिशा जाने से बाबूलाल मरांंडी का बढ़ेगा कद

    डिजिटल डेस्‍क, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। वहीं, इंद्र सेना रेड्डी नल्‍लू को त्रिपुरा का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। राष्‍ट्रपति भवन की ओर से इस आशय की अधिसूचना जारी की गई है। 

    ओडिशा के राज्‍यपाल बनाए जाने पर रघुवर दास ने भगवान जगन्‍नाथ के नाम का जयकारा लगाया। उन्‍होंने कहा,

    अब तक जो जिम्‍मेदारी म‍िली है, उसे अच्‍छी तरह से निभाया है। आगे भी निभाऊंगा। संगठन का आदेश शिरोधार्य।

    जमशेदपुर से अपना राजनीति‍क कर‍ियर शुरू करने वाले रघुवर दास 2014 से लेकर 2019 तक पांच साल झारखंड के मुख्‍यमंंत्री रह चुके हैं।

    झारखंड के छठे सीएम बनने से पहले वे राज्‍य में कई बड़ी जिम्‍मेदारियां निभा चुके हैं और भाजपा में उच्‍च पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष हैं। इस बीच अब उन्‍हें ओडिशा का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।

    सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज

    जैसे-जैसे लोकसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे झारखंड में बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि ऐसा इसलिए किया गया, ताकि बाबूलाल मरांडी को फ्रंटफुट पर लाया जा सके।

    रघुवर दास पिछली बार विधायक का चुनाव हार गए थे, जिसका कारण पार्टी से ही बगावत करने वाले सरयू राय थे। उन्‍होंने रघुवर दास को जमशेदपुर पूर्वी से हराते हुए जीत दर्ज की थी।

    बाबूलाल मरांडी को भाजपा पहले ही झारखंड का प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त कर चुकी है। इसके पहले दीपक प्रकाश के पास यह जिम्‍मेदारी थी। 

    वरीय नेताओं ने दी बधाई

    रघुवर दास को  राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश बाबूलाल मरांडी ने  बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मरांडी ने कहा कि दास के अनुभवों का लाभ ओडिशा की जनता को मिलेगा। प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र  त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय और पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने भी उन्हें बधाई दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - रामलीला में परशुराम का किरदार निभा रहे कलाकार की मौत, सीता स्‍वयंवर में धनुष टूटते ही अचेत होकर मंच पर गिरा; फिर नहीं खुली आंख

    यह भी पढ़ें - Jharkhand Cabinet Decision: कैबिनेट बैठक में 29 प्रस्ताव पर मुहर, इन 8 लाख परिवारों को घर देगी हेमंत सरकार