Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रारंभिक परीक्षा का निकला Result, 2,219 अभ्यर्थी सफल

    By Neeraj Ambastha Edited By: Kanchan Singh
    Updated: Sat, 06 Dec 2025 12:34 AM (IST)

    झारखंड लोक सेवा आयोग ने वन क्षेत्र पदाधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 2,219 उम्मीदवार सफल हुए हैं। परिणाम आयोग की वेबसाइट ...और पढ़ें

    झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया।

    झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया।

    HighLights

    1. 2,219 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल

    2. आयोग की वेबसाइट पर परिणाम उपलब्ध

    3. मुख्य परीक्षा की तिथि जल्द घोषित

    राज्य ब्यूरो, रांची।  झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। इस परीक्षा में 2,219 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। 170 पदों के लिए यह प्रतियोगिता परीक्षा 29 जून को आयोजित की गई थी।

    आयोग ने परिणाम जारी करते हुए कहा है कि इस संबंध में किसी भी त्रुटि/टंकण त्रुटि के संज्ञान में आने पर उसमें सुधार का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।

    अनुकंपा समिति की बैठक में मृत पुलिसकर्मियों के 84 आश्रितों को मिली नौकरी

    रांची : झारखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित अनुकंपा समिति की बैठक में मृत पुलिसकर्मियों के 84 आश्रितों को नौकरी मिली है। नौकरी पाने वालों में 27 बाल आरक्षी, 14 आरक्षी व 43 सिपाही के पद पर बहाल हुए हैं।

    इन्हें बहाल करते हुए इनका पदस्थापन भी संबंधित जिलों में कर दिया गया है। अनुकंपा समिति की बैठक में कुल 85 मृत व बलिदान पुलिसकर्मियों के आश्रितों की नौकरी पर विचार किया गया। इसमें केवल एक आवेदन अस्वीकृत हुआ है।

    खबरें और भी