यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election: बिहार से सेट होगा झारखंड का फॉर्मूला, सीट शेयरिंग पर JDU के दिग्गज नेता ने दिया बड़ा अपडेट
Lok Sabha Election 2024 जदयू को अब भी झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए एक सीट मिलने की उम्मीद है। प्रदेश पार्टी नेता इसके पीछे पहला तर्क देते हैं कि भाज ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार में टिकट के बंटवारे की घोषणा पर टकटकी लगाए बैठे हैं प्रदेश नेता
- धनबाद और चतरा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी नहीं देने से से भी है उम्मीद
राज्य ब्यूरो, रांची। जदयू को अब भी झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए एक सीट मिलने की उम्मीद है। प्रदेश पार्टी नेता इसके पीछे पहला तर्क देते हैं कि भाजपा ने अभी भी गिरिडीह सहित धनबाद और चतरा सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं दिया है। ऐसे में धनबाद और चतरा में कोई एक सीट पार्टी को मिल सकती है।
दूसरा तर्क देते हैं कि बिहार में भी टिकट का बंटवारा अभी तक नहीं हो पाया है। जब वहां टिकट के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाएगा तो झारखंड पर भी चर्चा होगी। यदि बिहार में जदयू को दावे से एक सीट कम मिलती है तो झारखंड में एक सीट लेकर सहमति बनाई जा सकती है।
एक सीट मिलने पर उम्मीद लगाए बैठै जदयू नेता
जदयू की प्रदेश कार्यसमिति ने 16 फरवरी को बैठक कर हजारीबाग, चतरा तथा धनबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पारित किया था। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को इससे अवगत भी कराया गया, लेकिन अभी तक इसका कोई भी जवाब प्रदेश नेताओं को नहीं मिला है।
इस कारण से झारखंड में पार्टी स्तर पर चुनाव लड़ने की कोई तैयारी है, न ही कोई गतिविधियां हो रही हैं। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद लगातार रांची आने वाले बिहार के मंत्री अशोक चौधरी का भी हाल के दिनों में झारखंड का दौरा नहीं हुआ है।
खबरें और भी
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रामगढ़ में प्रस्तावित कार्यक्रम जो टला वह हो ही नहीं सका। इसके बाद भी यहां के नेता एक सीट मिलने पर उम्मीद लगाए बैठै हैं।
जदयू ने झारखंड में नहीं लड़ा था पिछला चुनाव
वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जदयू ने अपना कोई प्रत्याशी ही नहीं दिया था। दरअसल, उस समय एनडीए गठबंधन में रहते भी झारखंड में जदयू को एक भी सीट नहीं मिली थी। बाद में पार्टी के शीर्ष नेताओं को यहां तक कहना पड़ा कि उनका गठबंधन बिहार में है, झारखंड में नहीं। साथ ही पार्टी ने झारखंड में चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया था।
हमने तीन सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पारित कर राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया है। बिहार में टिकट बंटवारे पर भी निर्णय नहीं हुआ है। बिहार में टिकट बंटवारे को लेकर होने वाली बैठक में झारखंड में एक सीट की भी बात उठेगी। उम्मीद है कि झारखंड में भी एक सीट हमें मिलेगी।- खीरू महतो, राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश अध्यक्ष, जदयू
ये भी पढ़ें-