Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    परीक्षा के डर से 'लापता'! पूरे शहर में ढूंढती रही झारखंड पुलिस, पलंग के नीचे मिली किशोरी

    Updated: Sat, 21 Feb 2026 09:13 AM (IST)

    पिपरवार, चतरा में 12 वर्षीय रितिका कुमारी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई, जिससे बच्चा चोरी की आशंका से हड़कंप मच गया। पिपरवार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करत ...और पढ़ें

    रितिका की फाइल फोटो

    रितिका की फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पिपरवार (चतरा)। झारखंड के पिपरवार थाना क्षेत्र के बचरा बसंत विहार कॉलोनी के पीछे खटाल कॉलोनी से शुक्रवार सुबह सात बजे 12 वर्षीय बालिका रितिका कुमारी के रहस्यमय ढंग से लापता हो जाने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

    परिजनों के साथ कॉलोनी और आसपास के लोग तथा पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया। कुछ लोगों ने बच्चा चोरी की आशंका तक जता दी, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

    मामले को लेकर परिजनों ने पिपरवार थाना में लिखित आवेदन दिया। सूचना मिलते ही पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। कॉलोनी, आसपास के इलाकों और संभावित ठिकानों पर सघन खोजबीन अभियान चलाया गया।

    परीक्षा के डर से पलंग नीचे छुपी थी रितिका

    करीब कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली। लापता रितिका कुमारी अपने परिजन के घर में पलंग के नीचे छिपी हुई मिली। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर बालिका ने बताया कि वह परीक्षा देने के डर से घर से निकल गई थी।

    परीक्षा के समय वह इधर-उधर घूमती रही और अंततः डर के कारण फूफा के घर खटाल कालोनी में पलंग के नीचे छुप गई।
    बालिका की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

    थाना प्रभारी ने अभिभावकों से बच्चों के साथ संवाद बनाए रखने और परीक्षा जैसे विषयों पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाने की अपील की, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।घटना ने क्षेत्र में कुछ घंटों के लिए दहशत का माहौल जरूर बना दिया, लेकिन पुलिस की तत्परता से मामला सुखद अंत तक पहुंच गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- झारखंड नगर निकाय चुनाव: समय पर वाहन नहीं देने वालों को किया जाएगा ब्लैक लिस्ट, परिवहन विभाग के सख्त निर्देश

    यह भी पढ़ें- Holi Special Train: होली पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, पटना-छिंदवाड़ा-आनंद विहार के चलेंगी स्पेशल ट्रेनें