Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हेमंत सोरेन पर रखें भरोसा, जल्द मिलेगा समाधान', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले गवर्नर संतोष गंगवार

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 05:42 PM (GMT+05:30)

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की गड़बड़ी को लेकर आंदोलनरत छात्रों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आश्वासन पर भरोसा रखने ...और पढ़ें

    HighLights

    1. राज्यपाल ने छात्रों से सीएम के आश्वासन पर भरोसा करने को कहा।

    2. मुख्यमंत्री छात्रों की समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर चिंतित हैं।

    3. बातचीत से ही विवादों का हल संभव, विरोध-प्रदर्शन से नहीं।

    डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर जारी छात्र आंदोलन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का बड़ा बयान सामने आया है।

    उन्होंने आंदोलनकारी अभ्यर्थियों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के वक्तव्य पर विश्वास जताने और बातचीत के जरिए समस्या का हल निकालने की अपील की है।

    राजभवन में पत्रकारों से चर्चा के दौरान राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि मुख्यमंत्री सोरेन ने छात्रों के प्रदर्शन को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की है।

    राज्यपाल ने युवाओं से आह्वान किया कि सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन पर भरोसा रखें, क्योंकि किसी भी स्थिति में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

    'बेहद चिंतित हैं सीएम'

    उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर बेहद चिंतित हैं और छात्रों की समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर लगातार उनके संपर्क में हैं। राज्यपाल ने बल देकर कहा कि विवादों का हल विरोध-प्रदर्शन के बजाए संवाद और आपसी चर्चा से ही संभव है।

    उन्होंने कहा जल्द ही छात्रों को सकारात्मक रिस्पांस मिलेगा। सीएम हेमंत सोरेन आपकी समस्याओं पर चिंतन कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा।

    राज्यपाल ने कहा कि अगर आपकी कुछ समस्या होती है तो आप हमसे मिलें, हम सदैव आपकी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करूंगा।

    यह भी पढ़ें- 'लाठी से नहीं, बातचीत से सुलझेगा मुद्दा', सीएम हेमंत सोरेन ने प्रोटेस्ट कर रहे युवाओं को दिया आश्वासन