यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'लैंड जिहाद का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है झारखंड', घुसपैठियों पर नकेल न कसने पर भड़के भाजपा नेता अरुण सिंह
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा है कि झारखंड देश भर में हो रहे लैंड जिहाद का केंद्र बन गया है। बांग्लादेशी यहां आते हैं और आदिवासी लड़कि ...और पढ़ें

HighLights
- देश में लैंड जिहाद का सबसे बड़ा केंद्र है झारखंड: अरुण सिंह
- कहा- आलमगीर आलम अगर इस्तीफा नहीं दें तो उन्हें बर्खास्त किया जाए
राज्य ब्यूरो,रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने कहा है कि झारखंड देश भर में हो रहे लैंड जिहाद का बड़ा केंद्र बन गया है। संताल परगना मैं लैंड जिहाद चल रहा है। बांग्लादेशी झारखंड आते हैं और आदिवासी लड़कियों से शादी करते हैं।
अरुण सिंह ने कहा कि आदिवासियों लड़कियों से शादी करने के बाद ये बांग्लादेशी जमीन हड़पने लगते हैं। जमीन हड़पने के बाद लड़की की बोटी-बोटी काट देते हैं, लेकिन सरकार उन पर कार्रवाई नहीं करती, क्योंकि तुष्टिकरण के मार्ग पर सरकार चल रही है।
गुरुवार को को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के चार चरण संपन्न हो चुके हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। अब हम 400 के आंकड़े की ओर बढ़ रहे हैं।
आलमगीर आलम पर किया अटैक
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरुण सिंह ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण चरम पर है। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया गया है। उसके बाद भी अभी तक आलमगीर आलम ने इस्तीफा नहीं दिया है। मुख्यमंत्री से निवेदन है कि तुरंत उनसे इस्तीफा लें।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि ये वही आलमगीर आलम है, जिन्होंने कोविड के समय लॉकडाउन में तब्लीगी जमात के लोगों को जमा करके नियमों को तोड़ते हुए अलग-अलग स्थान और बंगाल भेजने का काम किया था। नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई थी। लेकिन तुष्टीकरण के कारण इनसे अभी तक इस्तीफा नहीं लिया गया है।
झारखंड को लूटने का काम करती है सत्तारूढ़ गठबंधन
उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए की सरकार आने पर झारखंड को संवारने का काम करती है। जेएमएम, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार हमेशा लूटने का काम करती है। इसलिए झारखंड पीछे जा चुका है। उन्होंने कहा कि चुनाव में राहुल गांधी और उनके नेता अलग-अलग जगह पर जाकर प्रचार कर रहे हैं। अनर्गल आरोप भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी पर लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा की है कि सरकार आने के बाद यूसीसी को लागू करेंगे। वन नेशन-वन इलेक्शन की ओर भी बढ़ेंगे। सीएए को पूरे देश में लागू करेंगे। गरीबों के लिए 3 करोड़ और मकान बनेगा।
गरीबों को मुफ्त बिजली का किया वादा
उन्होंने कहा कि पीएम सौर घर योजना के माध्यम से आने वाले दिनों में गरीबों के घरों में बिजली मुफ्त होगी। ऊपर सोलर सिस्टम लगेगा। उनकी बचत होगी। बिजली एक्स्ट्रा होने पर उसको बेच सकेंगे। इस वजह से झारखंड की सभी 14 लोकसभा की सीट एनडीए गठबंधन जीतने जा रही है।
ये नेता भी रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: आलमगीर को लेकर कोर्ट में ED का बड़ा खुलासा, टेंडर राशि का इतना प्रतिशत अपनी जेब में रखते थे मंत्री
VIDEO : कोर्ट में पेश किए गए मंत्री आलमगीर आलम, ED को मिली छह दिनों तक रिमांड पर पूछताछ की अनुमति