Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Cabinet Ministers: झारखंड के सभी मंत्री करोड़पति, 8 करोड़ औसत संपत्ति; सबसे अमीर हैं...

    Updated: Mon, 09 Dec 2024 09:02 AM (IST)

    झारखंड के नवनियुक्त मंत्रियों के शपथपत्र के विश्लेषण के आधार पर ADR रिपोर्ट जारी की गई है। इसके अनुसार मंत्रिपरिषद के 12 सदस्यों की औसत संपत्ति आठ करो ...और पढ़ें

    झारखंड के सभी मंत्रियों के पास 8 करोड़ औसत संपत्ति
    झारखंड के सभी मंत्रियों के पास 8 करोड़ औसत संपत्ति

    HighLights

    1. झारखंड मंत्रिपरिषद के 12 सदस्यों की औसत संपत्ति आठ करोड़ रुपये है
    2. कांग्रेस के 50 फीसदी मंत्रियो के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज हैं

    राज्य ब्यूरो, रांची। हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने के बाद एक बार फिर सीएम पद की शपथ ली। 28 नवंबर को वे झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री बने। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के बाद 5 दिसंबर को कैबिनेट विस्तार किया गया, जिसमें JMM, कांग्रेस और राजद के विधायकों को जगह मिली। सभी मंत्रियों द्वारा जमा किए गए शपथ पत्र के अनुसार, मंत्रियों की औसत संपत्ति आठ करोड़ रुपये है।

    8 करोड़ रुपये औसत संपत्ति

    झारखंड मंत्रिपरिषद के 12 सदस्यों की औसत संपत्ति आठ करोड़ रुपये है। विभिन्न दलों के कोटे के मंत्रियों की बात करें तो झामुमो कोटे के मंत्रियों की औसत संपत्ति आठ करोड़, कांग्रेस की तीन करोड़ तथा राजद की 29.59 करोड़ रुपये है।

    मंत्रियों द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान जमा किए गए शपथपत्र के विश्लेषण के आधार पर एडीआर रिपोर्ट (ADR Report) जारी की है, जिसमें यह तथ्य सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री करोड़पति हैं।

    राजद के मंत्री सबसे ज्यादा अमीर

    • एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक 29.59 करोड़ रुपये की संपत्ति राजद कोटे के मंत्री संजय प्रसाद यादव के पास है।

    सबसे कम संपत्ति JMM के मंत्री के पास

    • सबसे कम संपत्ति 1.60 करोड़ रुपये झामुमो कोटे के मंत्री हफीजुल हसन के पास है।

    कांग्रेस के 50 फीसदी मंत्रियों पर अपराधिक मामले

    • कांग्रेस कोटे के 50 प्रतिशत मंत्रियों के विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    झामुमो के 29 फीसदी मंत्रियों के खिलाफ मामले

    • झामुमो कोटे से मंत्री बनाए गए 29 प्रतिशत नेताओं के विरुद्ध अपराधिक मामले दर्ज हैं।

    राजद मंत्री का भी अपराधिक इतिहास

    • राजद के एकमात्र मंत्री संजय प्रसाद यादव के विरुद्ध भी आपराधिक मामला दर्ज है।

    शिल्पी नेहा तिर्की सबसे युवा मंत्री

    • मंत्रियों की उम्र की बात करें तो मुख्यमंत्री सहित पांच मंत्री 31 से 50 वर्ष आयु के बीच हैं।
    • सात मंत्रियों की उम्र 51 से 70 वर्ष के बीच है।
    • सबसे कम उम्र 31 वर्ष शिल्पी नेहा तिर्की की है।

    मंत्रियों की शैक्षणिक योग्यता

    • तीन मंत्री केवल 12वीं उत्तीर्ण हैं।
    • एक मंत्री के पास डिप्लोमा है।
    • आठ मंत्रियों के पास स्नातक या इससे अधिक की डिग्री है।

    दोगुनी हुई विधायकों की औसत संपत्ति

    • साल 2019 के बाद 2024 में विधायकों की औसत संपत्ति बढ़कर लगभग दोगुनी हो गई है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 2024 के विधानसभा चुनाव में निर्वाचित विधायकों की औसत संपत्ति 6.90 करोड़ रुपये है।
    • वर्ष 2019 में निर्वाचित हुए विधायकों की औसत संपत्ति 3.87 करोड़ रुपये ही थी। इस चुनाव में निर्वाचित 19 विधायकों की संपत्ति 10 करोड़ रुपये या अधिक है।

    ये भी पढ़ें

    Jharkhand Politics: झारखंड में चुनावी हार से NDA में बढ़ी तकरार! आजसू ने BJP पर फोड़ा ठीकरा, उठाए कई सवाल

    Jharkhand BJP: झारखंड में हार से भाजपा को भारी नुकसान, अगले 5 साल तक नहीं कर पाएगी ये काम

    खबरें और भी