Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand IAS Promotion: झारखंड में दर्जनभर से अधिक आईएएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Wed, 25 Dec 2024 07:13 PM (IST)

    झारखंड में एक दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। अजय कुमार सिंह और डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी को अपर मुख्य सचिव रैंक में प्रोन्नत किया गय ...और पढ़ें

    झारखंड में दर्जनभर से अधिक आईएएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन
    झारखंड में दर्जनभर से अधिक आईएएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन

    HighLights

    1. दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों को मिली प्रोन्नति
    2. अजय कुमार सिंह और नितिन मदन कुलकर्णी बने अपर मुख्य सचिव
    3. 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं एमएस भाटिया, वर्तमान में सीआरपीएफ के हैं आईजी एडमिन

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के एक दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नति (Jharkhand IAS Promotion) प्रदान की गई है। इन अधिकारियों में प्रमुख तौर पर अजय कुमार सिंह और डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी को अपर मुख्य सचिव रैंक में प्रोन्नति मिली है।

    इसके अलावा, 13 अफसरों को विशेष सचिव के रैंक में प्रोन्नति प्रदान की गई है।

    इन अधिकारियों में रविशंकर शुक्ला, नेहा अरोड़ा, संदीप सिंह, संजीव कुमार बेसरा, अजयनाथ झा, अक्षय कुमार सिंह, मनमोहन प्रसाद, कुमुद सहाय, रविरंजन, शशि भूषण मेहरा, प्रदीप तिग्गा, पूनम प्रभावती और मनोहर मरांडी शामिल हैं। फिलहाल सभी अधिकारी अपने पदस्थापन की जगह पर ही प्रोन्नत होकर काम करते रहेंगे।

    नव प्रोन्नत अधिकारियों को नए साल में किया जाएगा पदस्थापित

    झारखंड में प्रशासनिक सेवा से आईएएस में प्रोन्नत अधिकारियों को अगले साल जनवरी में नई जगह पर पदस्थापित किया जा सकता है। इन अधिकारियों को इसी महीने आईएएस में प्रोन्नति मिली है।

    गैर प्रशासनिक सेवा से भी सात अधिकारियों को आईएएस में प्रोन्नति दी जाएगी। इसके लिए 21 लोगों के नाम यूपीएससी को भेज दिए गए हैं। दो दिनों बाद यूपीएससी में इसको लेकर बैठक होगी।

    जनवरी में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटेंगे एडीजी एमएस भाटिया

    एडीजी एमएस भाटिया जनवरी महीने में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटेंगे। वे झारखंड कैडर के 1993 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वे सीआरपीएफ के आइजी एडमिन हैं। राज्य सरकार ने उन्हें एडीजी रैंक पर प्रोफार्मा प्रोन्नति दी थी। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापसी के बाद उन्हें डीजी रैंक में प्रोन्नति मिलनी है। राज्य में जनवरी महीने में डीजी के तीन पद रिक्त होने जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    इनमें 1989 बैच के अजय कुमार सिंह, 1992 बैच के आरके मल्लिक व 1993 बैच के मुरारी लाल मीणा शामिल हैं। डीजी के तीन पदों के रिक्त होने से उन पदों को भरने के लिए आईपीएस के रूप में 30 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रोन्नति दी जाएगी।

    इसमें 1993 बैच के एमएस भाटिया के अलावा 1994 बैच की तदाशा मिश्रा व संपत मीणा शामिल हैं। संपत मीणा भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। उनकी वापसी की भी प्रबल संभावना है।

    ये भी पढ़ें- Cyber Fraud: डीजी रेल की आवाज में उनके करीबी से खाते में मंगा लिए 2,00,000 रुपये, जांच में जुटी पुलिस

    ये भी पढ़ें- Bihar IAS Promotion: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों का प्रमोशन, लिस्ट में कई जिलों के DM और SDO