Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अवैध वेतन निकासी केस: रांची में आज हाईलेवल बैठक, 8 को बोकारो जाएगी जांच टीम

    Updated: Wed, 06 May 2026 07:44 AM (IST)

    झारखंड के विभिन्न ट्रेजरी से अवैध वेतन निकासी प्रकरण की जांच के लिए आज रांची में एक उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक होगी। अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में यह आठ ...और पढ़ें

    झारखंड अवैध निकासी की जांच। सांकेतिक फोटो

    झारखंड अवैध निकासी की जांच। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. अवैध वेतन निकासी जांच को लेकर रांची में बैठक।

    2. अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय दल की समीक्षा।

    3. बोकारो और हजारीबाग के कागजातों की होगी जांच।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के विभिन्न ट्रेजरी से अवैध वेतन निकासी प्रकरण की जांच को लेकर बनी उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक बुधवार को कमेटी के अध्यक्ष सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल के नेतृत्व में होगी।

    पूर्व में बोकारो और हजारीबाग के उपायुक्तों को पत्र लिखकर एक निर्धारित फार्मेट में अवैध वेतन निकासी से संबंधित जानकारी मांगी गई थी।

    इसी के आधार पर दोनों जिलों के अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। बुधवार को आयोजित बैठक में बोकारो से संबंधित सभी कागजातों की जांच होगी और अगर आवश्यकता हुई तो बोकारो प्रशासन को कुछ अन्य कागजात भी तैयार रखने को कहा जाएगा।

    दरअसल, अमिताभ कौशल चाहते हैं कि जब टीम बोकारो पहुंचे तो सभी कागजात तैयार मिलें।कागजातों के नाम पर कोई देरी ना की जा सके। अमिताभ कौशल के नेतृत्व में अवैध वेतन निकासी को लेकर बना आठ सदस्यीय दल बुधवार को बैठक करेगा।

    इस बैठक में बोकारो जिला प्रशासन की ओर से भेजे गए कागजातों की जांच की जाएगी और आवश्यकता होने पर अन्य कागजात भी मांगे जाएंगे। कमेटी के सभी सदस्य बुधवार को बैठक में मौजूद रहेंगे।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में ट्रेजरी घोटाले के बाद वेतन पर ब्रेक, कर्मचारियों का फिर से हो रहा वेरीफिकेशन

    यह भी पढ़ें- बोकारो ट्रेजरी स्कैम: सिपाही के घर पर SIT की रेड, 8.75 लाख कैश और बेनामी संपत्तियों का खुलासा

    खबरें और भी