रेंट पर बैंक अकाउंट, लाखों का ट्रांजेक्शन: झारखंड में चल रहा सट्टेबाजों का गंदा खेल
रामगढ़ में सट्टेबाज महिलाओं के बैंक खातों को किराए पर लेकर हजारों रुपये का अवैध लेनदेन कर रहे हैं। आईपीएल के दौरान यह धंधा और बढ़ जाता है। हाल ही में ...और पढ़ें

सट्टेबाजों ने बैंक अकाउंट रेंट में लेकर किया फ्रॉड। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
देवान्शु शेखर मिश्र, रामगढ़। बैंक में खाता खुलवाने से लेकर इस खाते को किराये पर देकर प्रतिमाह हजारों रुपये घर तक पहुंचाने की व्यवस्था जिले में खूब फल फूल रही है। इसमें महिलाओं के बैंक खातों का सट्टेबाज खूब गलत इस्तेमाल कर रहे है।
वैसे अकाउंट में ज्यादा ट्रांजेक्शन हो गए तो खाते फ्रीज भी हो रहे हैं। इसके एवज में खाते किराये पर लेने वाले सट्टेबाज संबंधित खाता धारक का एटीएम कार्ड से लेकर संबंधित सिम भी अपने पास ही रखते हैं, ताकि राशि खाते में आते ही निकाल सकें।
इसमें सट्टेबाजों का एक बड़ा रैकेट काम कर रहा है,जो इस तरह के धंधे को पूरे संचालित करा रहा है। वैसे सट्टेबाजी का धंधा पूरे वर्ष चलता है लेकिन आइपीएल की शुरूआत से यह धंधा परवान चढ़ जाता है।
महिला के बैंक स्टेटमेंट से खुला राज
हाल ही एक मामला सामने आया जब एक महिला के बैंक खाते से 43 लाख रुपये के अधिक का ट्राजेक्शन हो गया। इस मामले में तत्काल बैंक ऑफ महाराष्ट्र के गोला रोड झंडा चौक मोड़ स्थित शाखा में संचालित खाते को बैंक अधिकारियों ने इसी वर्ष 13 जनवरी को फ्रीज कर दिया।
इस मामले में स्थानीय गुरुनानक मुहल्ला निवासी अनीशा सिंह ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में अनीशा ने कहा कि उसका संपर्क विकास यादव से हुआ और उसे पैसे की जरूरत बताई, तो उसने लोन दिलाने का दावा किया।
खबरें और भी
साथ ही आधार कार्ड व फोटो लेकर 13 नवंबर 2025 को झंडा चौक मोड़ स्थित बैक आफ महाराष्ट्र की शाखा में खुलवाया। इसमें एक नया सिम कार्ड खाते से जोड़ा गया और पासबुक, एटीएम कार्ड और सिमकार्ड आदि विकास ने अपने पास रख लिया।
पुलिस ने आरोपित विकास यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इस काम से जुड़े कई लोग अंडरग्राउंड हो गए हैं।
यही नहीं, अपना मोबाइल भी तोड़कर फेंक दिया है, ताकि पुलिस के गिरफ्त में न आएं। IPL में सट्टेबाजी का संचालन जिले से बाहर रह कर करवा रहे हैं।
79 लाख रुपये की धोखाधड़ी
ऐसे ही एक बैंक खाते से जुड़े 79 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में ही गुरुनानक मुहल्ला से ही इसी वर्ष 28 जनवरी को आशीष सिंह नामक एक युवक को महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस गिरफ्तार कर साथ ले गई थी।
बताया जाता है कि युवक छह माह दुबई भी रह कर आया था। वैसे अनीशा व महाराष्ट्र जेल में बंद आशीष भी आपस में रिश्तेदार हैं। एक ही मुहल्ले से दो दाे घटनाओं से मुहल्ले के लोग भी सकते में हैं।
पेंशन पाने वाले खाते में भी कर लिया गया था लाखों का ट्रांजेक्शन
ऐसे ही एक मामले में पिछले वर्ष से पेंशन पाने वाली महिला के बैंक खाते में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया गया था। इसके बाद प्राइवेटाइज बैंक प्रबंधक सक्रिय हुए और खाते का फ्रीज कर दिया।
इस मामले में बैंक अधिकारियों ने घर पहुंचकर परिवार की स्थिति देखी तो हैरान रह गए। पाया कि वृद्धा का बेटा आटो चलाता है और उसी की कमाई से घर का खर्च चलता है। महिला ने भी अधिकारियों को बताया कि उसे वृद्धावस्था पेंशन के लिए अपने स्वजनों के माध्यम से बैंक खाता खुलवाया था।
बैंक खातों के लिए निर्धारित है अलग दर
सट्टेबाजों ने बैंक खातों के लिए अलग-अलग रेट निर्धारित कर रखा है। यानी सामान बचत खाते के लिए 10 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह।
वहीं, करंट अकाउंट या अन्य सीसी खाते के लिए दर 25 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित है। अगर खाते में ट्राजेक्शन बेहतर है, तो राशि 40 हजार रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित होती है।
यह भी पढ़ें- धनबाद होकर चलेगी नई स्पेशल ट्रेन, IRTTC ने दी मंजूरी; बिहार के रेल यात्रियों को भी फायदा
यह भी पढ़ें- असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने देवघर में की विशेष पूजा, बाबा बैद्यनाथ मांगा खास आशीर्वाद