Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हमारे नेता को अपमानित..., झामुमो नेता ने बाबूलाल मरांडी पर दर्ज कराई FIR

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 09:52 PM (IST)

    झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के परिवार के खिलाफ द्वेष फैलाने के लिए कांके थाने में FIR दर्ज कराई ग ...और पढ़ें

    सोरेन परिवार के विरूद्ध द्वेष फैलाने को लेकर बाबूलाल मरांडी पर प्राथमिकी दर्ज। (फाइल फोटो)
    सोरेन परिवार के विरूद्ध द्वेष फैलाने को लेकर बाबूलाल मरांडी पर प्राथमिकी दर्ज। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सोरेन परिवार के खिलाफ द्वेष फैलाने के खिलाफ कांके थाने में FIR दर्ज।
    2. राजनीतिक फायदे के लिए सोरेन परिवार को अपमानित करने का लगाया आरोप।

    संवाद सूत्र, कांके (रांची): झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के परिवार के खिलाफ द्वेष फैलाने के लिए कांके थाने में FIR दर्ज कराई गई है।

    झामुमो नेता और कांके पतराटोली निवासी सोनू तिर्की ने बुधवार को बाबूलाल मरांडी के खिलाफ थाने में शिकायत देकर FIR दर्ज कराई गई है।

    कांके थाने में दर्ज FIR में लिखा गया है कि बाबूलाल मरांडी ने शिबू सोरेन और सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ अपमानजनक और घृणित शब्दों का प्रयोग किया है।

    FIR में आरोप लगाया गया है कि भाषण और सोशल मीडिया के माध्यम से विद्वेष फैलाने और राजनीतिक लाभ लेने के लिए सोरेन परिवार के लिए बाबूलाल मरांडी ने घृणित शब्दों का प्रयोग किया है।

    सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र

    FIR के मुताबिक, कथित तौर पर 16 अगस्त को बाबूलाल मरांडी के द्वारा फॉलोअप झारखंड के एक फेसबुक हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया गया। इस पोस्ट में सोरेन परिवार को पैदाइशी गड़बड़ और लुटेरा कहा गया है।

    सोनू तिर्की का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट पर हमारे नेता के पूरे परिवार को गड़बड़ और लुटेरा गया है। इससे मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं।

    सोनू तिर्की ने बाबूलाल मरांडी के खिलाफ IPC की धारा 500, 504 505 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। इसके आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।