Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड की हॉट सीटें जिन पर पूरे देश की रहेगी नजर, जानें कौन-सा कद्दावर कहां से ठोंकेगा ताल, कब होगा मतदान?

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 02:47 PM (IST)

    Jharkhand Lok Sabha Election 2024 Date इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव कुल सात चरणों में कराए जाएंग ...और पढ़ें

    झारखंड की वो हॉट सीटें जिन पर पूरे देश की रहेगी निगाह। (फाइल फोटो)
    झारखंड की वो हॉट सीटें जिन पर पूरे देश की रहेगी निगाह। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. झारखंड में सभी 14 सीटों लोकसभा सीटों पर कुल चार चरणों में मतदान होगा
    2. चौथे, पांचवां, छठवें और सातवें चरण में होगाे मतदान

    डिजिटल डेस्क, रांची। Jharkhand Lok Sabha Election 2024 Kb Hai । झारखंड का लोकसभा चुनाव इस बार काफी दिलचस्प होने वाला है। झारखंड की रांची, दुमका, गोड्डा, सिंहभूम, खूंटी और हजारीबाग लोकसभा सीट सबसे हॉट सीटें मानी जा रही हैं। भाजपा ने इस बार रांची से संजय से़ठ, दुमका से सुनील सोरेन, गोड्डा से निशिकांत दुबे, सिंहभूम से गीता कोड़ा, हजारीबाग से मनीष जयसवाल को मैदान में उतारा है।

    दुमका से कौन?

    ऐसी चर्चाएं हैं कि इस बार झारखंड की दुमका लोकसभा सीट सबसे हॉट सीट हो सकती है। इस सीट पर 1 जून 2024 में पहले चरण में मतदान होंगे।

    इस सीट से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ सकते हैं। इस सीट पर उनके पिता शिबू सोरेन लोकसभा का चुनाव लड़ते आए हैं।

    पिछले लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने दुमका से ही लोकसभा का चुनाव लड़ा था, हालांकि भाजपा के सुनील सोरेन ने उन्हें हरा दिया था। बता दें कि हेमंत सोरेन अभी जेल में हैं।

    सूत्रों की मानें, तो वह जेल से ही लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। अगर हेमंत सोरेन दुमका से चुनाव लड़ते हैं तो यह देश की सबसे हॉट सीट में से एक हो सकती है।

    भाजपा के गढ़ रांची में क्या होगा?

    राजधानी रांची हमेशा से ही एक हॉट सीट रही है। रांची में छठें चरण में 25 मई 2024 को मतदान होगा। इस सीट पर अभी भाजपा का कब्जा है।

    2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के संजय सेठ ने कांग्रेस उम्मीदवार सुबोध कांत सहाय को लगभग तीन लाख वोटों से हराया था।

    भाजपा ने एक बार फिर संजय सेठ पर भरोसा जताया है। आईएनडीआईए में अभी सीटशयेरिंग को लेकर बातचीत का दौर जारी है। देखना दिलचस्प होगा की रांची सीट कांग्रेस के पास ही रहेगी या फिर मोर्चा बाजी मारेगी।

    गीता कोड़ा ने पलटी सिंहभूम की बाजी

    सिंहभूम की सीट भी हॉट सीटों में से एक रहने वाली है। यह सीट अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए आरक्षित है। इस सीट पर चौथे चरण में 13 मई 2024 को मतदान होगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में गीता कोड़ा कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा पहुंची थी।

    गीता कोड़ा ने हाल ही में भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा ने उन्हें सिंहभूम सीट से अपना उम्मीदवार बनाया। सिंहभूम कांग्रेस के लिए एक गढ़ के रूप में रही है।

    गीता कोड़ा के जाने के बाद आईएनडीआईए से यहां से कौन चुनाव लड़ेगा, वह तो उम्मीदवारो की लिस्ट जारी होने के बाद ही पता चलेगा। हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह भी एक हॉट सीट रहने वाली है।

    गोड्डा में निशिकांत को कौन देगा चुनौती?

    गोड्डा भी एक ऐसी सीट है, जिसपर देशभर के लोगों की नजर रहने वाली है। इस सीट पर सातवें चरण में एक जून 2024 को मतदान होगा।

    2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा नेता निशिकांत दुबे जीत दर्ज करके लोकसभा पहुंचे थे। निशिकांत दुबे 2009 से लगातार चुनकर लोकसभा पहुंच रहे हैं।

    भाजपा ने एक बार फिर से अपने दिग्गज नेता पर भरोसा जताया है। वहीं, आईएनडीआईए की तरफ से अभी स्पष्ट नहीं है कि यहां से कौन चुनाव लड़ेगा।

    खूंटी में अर्जुन मुंडा से कौन भिड़ेगा?

    झारखंड की खूंटी भी एक हॉट सीट रहने वाली है। इस सीट पर 13 मई 2024 को चौथे चरण में मतदान होगा। भाजपा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में मंत्री अर्जुन मुंडा को मैदान में उतारा है। अर्जुन मुंडा को खूंटी से से दूसरी बार उम्मीदवार बनाए जाने से सबसे हॉट सीट में से एक बन गई है।

    खबरें और भी

    वहीं आईएनडीआईए की ओर से अब तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है, हालांकि कई नामों की चर्चा चल रही है। सियासी विश्लेषकों का कहना है कि पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए खूंटी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अर्जुन मुंडा को चुनौती देते हुए नजर आ सकता है।

    हजारीबाग में क्या होगा?

    हजारीबाग सीट भी इस बार हॉट सीटों में शामिल रहने वाली है। इस सीट पर पांचवे चरण में 20 मई 2024 को मतदान होगा। 2019 के चुनाव में इस सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता जयंत सिन्हा सांसद चुने गए थे।

    उन्होंने कांग्रेस के गोपाल प्रसाद साहू को भारी मतों से हराया था। हालांकि इस बार भाजपा ने उन्हें बाय-बाय कह दिया है। भाजपा ने इस बार यहां से मनीष जायसवाल को टिकट दिया है।

    झारखंड से जुड़ी लोकसभा चुनाव की खबरों के लिए क्लिक करें

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Lok Sabha Election 2024 Date : झारखंड में किस सीट पर कब होगा लोकसभा चुनाव के लिए मतदान? यहां पढ़िए हर जानकारी