विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड के मंत्री का दावा- 40 लाख युवा भारत को बांग्लादेश-नेपाल बनाने को तैयार, राहुल गांधी के इशारे का इंतजार

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:54 AM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2026 11:46 AM (IST)

Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है, चेतावनी ...और पढ़ें

राहुल गांधी और इरफान अंसारी। (फाइल फोटो)

राहुल गांधी और इरफान अंसारी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार, पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला।

  2. उन्होंने देश की स्थिति नेपाल-बांग्लादेश से बदतर होने की चेतावनी दी।

  3. संजय सेठ ने बयान की निंदा कर बर्खास्तगी की मांग की।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रधानमंत्री समय रहते नहीं चेते तो देश में नेपाल और बांग्लादेश से भी बदतर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उनके इस बयान पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

इरफान अंसारी ने कहा कि देश में किसान, मजदूर, दलित, आदिवासी और मुस्लिम समुदाय के लोग परेशान हैं। दिल्ली में 40 लाख युवा सड़कों पर उतरने को तैयार हैं, लेकिन राहुल गांधी ने उन्हें रोक रखा है। यह बयान इरफान अंसारी ने एक नवंबर को दिल्ली चलो रैली के दाैरान दिया था। अब जाकर उनका वीडियो वायरल हुआ है। 

युवाओं को कोई सेना रोक नहीं सकती 

एक इशारे में सड़कों पर उतर जाएंगे। कोई सेना इनको नहीं रोक पाएगी और इनके सामने आने से नेपाल और बांग्लादेश से भी बुरा हाल हो जाएगा।  उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के नाम पर 13 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं।

ज्ञानेश कुमार का चीप काम कर रहा है

उन्होंने राहुल गांधी को संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्षरत नेता बताया। इरफान अंसारी ने कहा है कि ज्ञानेश कुमार का चीप काम कर रहा है। हम लोग चुनाव नहीं लड़ेंगे। चुनाव लड़ने से क्या फायदा? हम लोग एक सेकेंड भी ज्ञानेश कुमार को देखना नहीं चाहते हैं। लोग सड़क पर आ रहे हैं। ज्ञानेश कुमार को देश छोड़कर भागना पड़ेगा। ह

इधर, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इरफान अंसारी के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि ऐसे बयान देने वाले मंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।

यह भी पढ़ें- The Great Khali बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर! मंत्री इरफान अंसारी ने जामताड़ा आने का दिया न्योता

यह भी पढ़ें- रघुवर दास के पैर छूने वाली तस्वीर पर सियासी घमासान, इरफान अंसारी और पूर्णिमा साहू आमने-सामने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।