विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बारिश में धरने पर बैठे छात्रों की सेहत पर सरकार की नजर, रिम्स-सदर अस्पताल में 10-10 बेड का बैकअप वार्ड तैयार

Published: Fri, 14 Aug 2026 01:57 AM (IST)

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।

आंदोलनकारी छात्रों के स्वास्थ्य पर मंत्री का सख्त आदेश

आंदोलनकारी छात्रों के स्वास्थ्य पर मंत्री का सख्त आदेश

HighLights

  1. स्वास्थ्य मंत्री ने आंदोलनकारी छात्रों के स्वास्थ्य पर दिए कड़े निर्देश।

  2. धरना स्थल पर अतिरिक्त चिकित्सक और स्वास्थ्य निगरानी की व्यवस्था।

  3. रिम्स-सदर अस्पताल में 10-10 बेड का बैकअप वार्ड तैयार।

जागरण संवाददाता, रांची। जेपीएससी-जेएसएससी की कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी छात्र हमारे अपने हैं और उनके स्वास्थ्य से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा।

मंत्री ने धरना स्थल पर अतिरिक्त चिकित्सकों की तैनाती करने और प्रत्येक आंदोलनकारी की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया है। किसी छात्र की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल मेडिकल टीम मौके पर पहुंचेगी। जरूरत पड़ने पर जांच के बाद छात्र को अस्पताल ले जाकर बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

रिम्स और सदर अस्पताल में 10-10 बेड का बैकअप वार्ड 

बरसात के मौसम को देखते हुए रिम्स और सदर अस्पताल को 10 बेड का विशेष बैकअप वार्ड तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही धरना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में डेंगू, टाइफाइड, कालाजार और डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए डिफॉगिंग और ब्लीचिंग की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है।

डॉ. इरफान अंसारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आंदोलन समाप्त होने तक स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहे। उन्होंने कहा कि आंदोलन अपनी जगह है, लेकिन बच्चों की जिंदगी और स्वास्थ्य सबसे पहली प्राथमिकता है।