विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: विधायक जेपी पटेल और लोबिन हेम्ब्रम पर दल-बदल मामले में लटकी तलवार, 22 जुलाई तक जवाब तलब

Published: Fri, 19 Jul 2024 07:39 AM (GMT+05:30)

झारखंड के दो विधायकों की सदस्यता खतरे में हैं। एक हैं बीजेपी के जेपी पटेल (JP Patel) और दूसरे हैं ...और पढ़ें

जेपी पटेल (बाएं) और लोबिन हेम्ब्रम (दाएं) फाइल फोटो
जेपी पटेल (बाएं) और लोबिन हेम्ब्रम (दाएं) फाइल फोटो

HighLights

  1. खतरे में है जेपी पटेल और लोबिन हेम्ब्रम की विधायकी
  2. दल-बदल मामले में विधानसभा सचिवालय ने मांगा जवाब
  3. जेपी पटेल और लोबिन हेम्ब्रम के खिलाफ विवाद के बिंदु भी तय हो गए हैं

राज्य ब्यूरो, रांची। दल-बदल मामले में आरोपित भाजपा के मांडू से विधायक जेपी पटेल (JP Patel) और बोरियो के झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम (Lobin Hembrom) की विधायकी खतरे में है। झारखंड विधानसभा सचिवालय ने दोनों के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत विवाद के बिंदु तय कर दिए हैं। इन्हें 22 जुलाई तक अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।

जेपी पटेल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। लोबिन हेम्ब्रम भी झामुमो प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लोकसभा चुनाव में राजमहल से प्रत्याशी थे।

दोनों विधायकों को दल की ओर से पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए माफी नहीं दिया जाना भी मामले का एक बिंदु तय किया गया है। स्पीकर यायाधिकरण में जेपी पटेल और लोबिन हेम्ब्रम के मामले में सुनवाई चल रही है।

लोबिन का लिखित पक्ष, अभी भी झामुमो के सदस्य

लोबिन हेम्ब्रम ने न्यायाधिकरण के समक्ष अपना लिखित पक्ष रखते हुए कहा है कि उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियां नहीं की है। वे झामुमो के प्राथमिक सदस्य हैं।

सुनवाई के दौरान झामुमो की ओर से कहा गया है कि लोबिन ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी है। उनके खिलाफ झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन ने स्पीकर न्यायाधिकरण में शिकायत की है। लोबिन को पार्टी से छह साल के लिए निलंबित भी किया गया है।

जेपी पटेल के विरुद्ध भाजपा की शिकायत

विधायक जेपी पटेल के खिलाफ दल-बदल की कार्यवाही चल रही है। मांडू से भाजपा के विधायक जेपी पटेल लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में शामिल हो गए और हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा।

उनके खिलाफ भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी ने स्पीकर न्यायाधिकरण में दल-बदल की शिकायत की है।

ये भी पढ़ें- झारखंड में एक तीर से दो निशाना लगाएंगे नीतीश कुमार, पार्टी के इस कदम की आहट दिल्ली तक; क्या चुनाव में होगा खेला?

ये भी पढ़ें- Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री की इस योजना को दे दी मंजूरी, झारखंड के 11 जिलों को मिलेगा फायदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।