Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hemant Soren ने चंपई को इसलिए बना दिया CM, झामुमो सांसद ने बता दी असली वजह; अब ये है टारगेट

    By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 08 Feb 2024 12:02 PM (GMT+05:30)

    Jharkhand News चंपई सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से राज्य का सीएम क्यों बनाया गया है। झामुमो सांसद ने इसके बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने ...और पढ़ें

    झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन। फोटो- जागरण
    झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. सभी सपनों को साकार करेंगे चंपई सोरेन- महुआ माजी
    2. झामुमो सांसद ने महुआ माजी खुलकर बात की

    डिजिटल डेस्क, रांची। Jharkhand Political News झारखंड में अब चंपई सरकार है। चंपई सोरेन (Champai Soren) ने पांच फरवरी को विश्वास मत हासिल किया था। इस बीच, यह जानकारी अब तक नहीं थी कि हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने अपने परिवार के किसी सदस्य की बजाय सीएम पद के लिए चंपई सोरेन को ही क्यों चुना? अब झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माजी ने इस बात से पर्दा उठा दिया है। 

    मीडिया से बात करते हुए महुआ माजी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) एक पार्टी नहीं परिवार की तरह है। कार्यकर्ता से लेकर पार्टी में जुड़े तमाम लोग खुद को परिवार का सदस्य मानते हैं। इसलिए हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन का नाम इस पद के लिए प्रस्तावित किया। उन्होंने कहा कि चंपई अपनी सभी जिम्मेदारियों को बहुत कुशलता से निभा रहे हैं। वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

    झारखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य

    महुआ ने आगे कहा कि सीएम चंपई हेमंत के सभी सपने को पूरा करेंगे और सभी अधूरे कामों को पूरा करेंगे। झारखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य है, चंपई इस सपने को भी पूरा करेंगे। बता दें कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन ने राज्य के नए सीएम के रूप में शपथ ली थी।

    पहले यह कयास लगाया जा रहा था कि उनकी पत्नी कल्पना सोरेन झारखंड की अगली सीएम हो सकती हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

    यह भी पढ़ें- 

    Hemant Soren: इस IAS अफसर को चल रही थी बड़ी जिम्‍मेदारी देने की बात, खुल गया सारा राज; हेमंत की अभी और बढ़ेंगी मुश्‍किलें

    Jharkhand Teachers: झारखंड में इन सात जिलों के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, इसी महीने मिलेगा प्रमोशन; कोर्ट का आया बड़ा फैसला

    खबरें और भी