Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड निकाय चुनाव: एसटी और अनारक्षित वार्डों में महिला उम्मीदवारों का दबदबा, कुल 6129 कैंडिडेट

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 09:09 PM (IST)

    झारखंड निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 6,129 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें मेयर/अध्यक्ष पद के लिए 560 और वार्ड पार्षद के लिए 5 ...और पढ़ें

    वार्ड पार्षद चुनाव में एसटी व अनारक्षित श्रेणी में पुरुषों से अधिक महिला उम्मीदवार

    वार्ड पार्षद चुनाव में एसटी व अनारक्षित श्रेणी में पुरुषों से अधिक महिला उम्मीदवार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, रांची। नगर निकाय चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में रह गए उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। इस चुनाव में मेयर व अध्यक्ष पद के लिए कुल 560 तथा वार्ड पार्षद के लिए 5,569 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस तरह, कुल 6,129 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

    इस बार के निकाय चुनाव में वार्ड पार्षद के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में लगभग आधे महिलाएं हैं। स्थिति यह है कि एसटी तथा अनारक्षित श्रेणी में पुरुषों से अधिक महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। एसटी श्रेणी में कुल 404 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 224 महिलाएं हैं। इसी तरह, अनारक्षित श्रेणी में कुल 3,194 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 1,632 महिलाएं हैं।

    राज्य निर्वाचन आयोग को जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से मिली रिपोर्ट के अनुसार, पूरे राज्य में तीन वार्ड ऐसे भी हैं, जहां सदस्य के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ। इनमें कोडरमा जिला के डोमचांच के वार्ड संख्या पांच तथा 11 तथा पूर्वी सिंहभूम के मानगो के वार्ड संख्या 22 हैं।

    महापौर तथा अध्यक्ष की कोई ऐसी सीट नहीं है, जहां शून्य नामांकन हुआ है। वहीं, 41 वार्ड ऐसे हैं, जहां एक ही उम्मीदवार होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। जिन वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है, उनमें सबसे अधिक 15 वार्ड अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थे।

    खबरें और भी

    41 निर्विरोध निर्वाचन तथा तीन वार्डों में शून्य नामांकन के बाद अब 1,087 वार्डों में 1,043 वार्डों में सदस्य के लिए 23 फरवरी को मतदान होगा। वहीं, सभी 1,087 वार्डों में निकाय या अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा।

    फैक्ट फाइल

    चुनाव मैदान में उम्मीदवार एससी एसटी अपिव पिव अनारक्षित कुल
    महिला उम्मीदवार 22 43 09 01 160 235
    पुरुष/थर्ड जेंडर उम्मीदवार 39 52 24 22 190 327
    कुल उम्मीदवार 61 95 33 23 350 562